पंजाब 05 मार्च 2024* प्रेमिका को पाने के लिए पति की हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 05 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसपी आपे्रशनल करणबीर सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह व एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने प्रेमिका को पाने के लिए पति की हत्या करने वाले मामले में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हरी पुत्र हुशियार सिंह वासी प्रेम नगरी फाजिल्का, सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र जगीर सिंह वासी लाधुका को इस मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सन्नी पुत्र देसराज के बयानों के आधार पर उसके भाई हनी ठकराल को मौत के घाट उतारने के मामले में 5/22 मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले पांच आरोपियों को काबू कर चुकी है। दो आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*