पंजाब 05 मार्च 2024* 2024-25 का पंजाब सरकार के बजट में रखा गया हर वर्ग का ध्यान : एडवोकेट हरप्रीत सिंह
आज 5 मार्च को आम आदमी पार्टी द्वार चलाई जा रही पंजाब सरकार ने साल 2024 के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जी द्वारा पंजाब के विधानसभा में बजट पेश किया गया।वही अबोहर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि में बजट में विशेश रुचि रखता हूँ और बताया कि पंजाब सरकार के इतिहास में पहली बार 2 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया है और पंजाब सरकार का 2024 का बजट हर वर्ग के लिए रहा बहुत ही अच्छा था और साथ में इस बजट में हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जी के द्वारा हर वर्ग वह किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी और आम नौकरी करने वाले लोगों का ध्यान रखा गया और खास तौर पर उन्होंने यह भी बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जी ने अबोहर हल्के में मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट के लिए और पंजाब में अन्य प्रोसेसिंग यूनिट पंजाब के लिए 250 करोड रुपए की राशि में बजट का प्रस्ताव रखा है, साथ में उन्होंने यह भी कहा के पंजाब सरकार द्वारा उद्योगपति का खास तौर पर ध्यान रखा गया जिस से रोजगार को और अधिक मज़बूती मिलने की उम्मीद है। इस साल पंजाब सरकार ने खेती के बजट में 13,784 करोड और 16,967 करोड शिक्षा पर खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके साथ एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा की पंजाब सरकार ने अकाली- कांग्रेस के सारे माफ़िया को खत्म किया और उसका सीधा मालिया पंजाब के खजाने में आने लगा ओर साथ में कहा की पंजाब सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है, और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन में पंजाब देश का पहले नंबर का राज्य बनेगा।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश