सहारनपुर05मार्च24*नशा तस्करी,चोरी एवम अवैध असहला रखने वाले तीन जिलाबदर अपराधियों पर बडी कार्रवाई*
*➡️थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी राहुल उर्फ मेंढक,शेखर एवम मोनू नोटियाल पर पुलिस टीम की यूपी गुंडा एक्ट-3 में हुई बडी कार्रवाई*
*➡️अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व के दिशा निर्देश पर थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी ने मय दल बल के साथ 3 गैंग लीडरो के घर नोटिस चस्पा कर ढोल नगाड़े बजाकर कराई मुनादी*
*➡️जिलाबदर अभियुक्तों को पनाह देने वालो पर भी होगी सख्त से सख्त कार्रवाई,,सुनील नागर*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कानून एवम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाबदर बदमाशों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।कल शाम *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम *उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी अजब सिह* ने अपनी अपनी बडी पुलिस टीम के साथ माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एव राजस्व के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट-3 मे 6 माह के लिए जिला बदर किए गए नशा तस्करी,चोरी एवम अवैध असहला रखने की घटनाओं में लिप्त अभियुक्त राहुल उर्फ मेंढक पुत्र धर्मपाल निवासी मानकमऊ,शेखर पुत्र राम सिंह निवासी बागवाला मानकमऊ व मोनू नोटियाल पुत्र पीतम निवासी ग्राम सब्दलपुर के घर पहुंचकर पहले तो नोटिस चस्पा किया उसके बाद ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कर सख्त हिदायत दी गई,कि यदी कोई भी सख्श इन जिला बदर तीनो अपराधियों को पनाह देगा,तो होगी सख्त कार्रवाई,और यदी यह तीनों अपराधी शहर में कहीं भी किसी को भी नजर आये,तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।उसके बाद पुलिस टीम द्वारा सभी मौहल्ला एवम ग्राम वासियों को भी सख्त हिदायत दी गई,कि जिलाबदर अभियुक्त राहुल उर्फ मेंढक,शेखर तथा मोनू नोटियाल को पनाह देगा,तो उस पर भी होगी कड़ी कार्रवाई।

More Stories
सहारनपुर28अप्रैल26*भीषण गर्मी-* सहारनपुर में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें………
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *महीनगांव स्टेट से निकला 100 साल पुराना खजाना