कौशाम्बी04मार्च24*रेल लाइन में आत्महत्या करने जा रही महिला को ग्रामीण व पुलिस कर्मचारियों ने बचाया*
*कोखराज कौशाम्बी* पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला बच्चो को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने महिला और उसके बच्चो को समझा बुझा कर आत्महत्या करने से रोक दिया है
जानकारी के मुताबिक मनीता पाल पत्नी इंद्रपाल निवासी परसरा थाना कोखराज सोमवार को अपने तीन बच्चो के साथ रेल लाइन पर कट कर आत्महत्या करने जा रही थी 112 डायल को ग्रामीणों ने सूचना दिया जिस पर रेल लाइन में कटने जा रही महिला व तीन बच्चों को समझा बुझाकर कर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस द्वारा वापस लाया गया महिला ने बताया कि उसका पति लगातार मार पीट करता रहता है जिससे आजिज आ कर अपने तीन छोटे छोटे बच्चों को लेकर आत्म हत्या करने गयी थी रोहित तिवारी व ब्रजेश मिश्रा सिपाही अपनी up 32 dg3653 से पहुंच कर पति के प्रताड़ना से निजात दिलाने का महिला को अस्वासन दिया और महिला बच्चो को चौकी प्रभारी भरवारी की सुपुर्दगी में दिया गया है।

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,