पंजाब 04 मार्च 2024* शहर में लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी नवप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी पुरानी फाजिल्का रोड चुंघी पर नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि विक्की पुत्र भिंदर सिंह वासी गली नं. 13, नजदीक सन्नी दी चक्की जोहड़ी मंदिर व सूरज कुमार पुत्र हंसराज वासी गली नं.3 उत्तम विहार अबोहर चोरी का मोटरसाईकिल व छीने हुए मोबाईल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीन मोबाईल व एक बाईक बरामद की। दोनो आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहरी पूछताछ की जायेगी।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश