भागलपुर03मार्च24* लगातार चौथी बार भाजपा के द्वारा गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर समर्थकों में जश्न का माहौल*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर निशिकांत दुबे को लगातार चौथी बार भाजपा के द्वारा गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद निशिकांत दुबे के गृह जिला भागलपुर में निशिकांत दुबे के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. निशिकांत दुबे के समर्थक अभिजीत गुप्ता के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की अग्रिम बधाई दी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए प्रधानमंत्री, भाजपा और निशिकांत दुबे के समर्थन में जरपकर नारेबाजी भी की , भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे के द्वारा के 5 लाख से ज्यादा वोट से जीतने का दावा करते हुए कहा कि इस बार निशिकांत दुबे केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल भी किए जाएंगे, हम आपको बता दे की निशिकांत दुबे मूल रूप से भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के भवानीपुर के स्थाई निवासी हैं ।

More Stories
कौशाम्बी17मई26*रहस्यमय परिस्थितियों में सीएमओ ऑफिस के वाहनों में लगी आग*
लखीमपुर खीरी17मई26* साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार-
लखनऊ17मई26* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट _प्रिय अधिवक्तागण,*