कौशाम्बी02मार्च24*राजा भैया समेत 20 लोगों के बरी होने पर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल*
*लखनऊ खंडपीठ ने राजा भइया समेत सभी 20 लोगों को निर्दोष करार दिया*
*पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।*
*भरवारी कौशाम्बी* प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा के रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया समेत सभी 20 लोगों को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा निर्दोष करार दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद जनसत्ता दल के कार्यालय मंझनपुर समेत प्रतापगढ़ में जश्न का माहौल रहा है कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन सत्य पराजित नहीं होता उच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद साबित हो गया है कि राजा भैया समेत सभी 20 लोग निर्दोष थे जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 2010 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कुंडा कोतवाली में दर्ज कराए गए गंभीर धाराओं के फर्जी मुकदमें में आज मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने राजा भइया व एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल भैया पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार व बाबागंज विधायक विनोद सरोज समेत सभी 20 लोगों को निर्दोष करार देते हुए अपना निर्णय सुनाया। उच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद जनसत्ता दल कार्यालय प्रतापगढ़ समेत कौशांबी में पार्टी के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है उच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद जनसत्ता दल कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाटकर जश्न मनाया है

More Stories
कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*
भागलपुर26अप्रैल26*अधिवक्ता आलय बनर्जी एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुमोद कुमार के साथ पत्रकारों ने रखा अपना पक्ष
भागलपुर26अप्रैल26*स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से हुई अलंकृत*