March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

यूपीआजतक01मार्च24* शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें...-:-*

यूपीआजतक01मार्च24* शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें…-:-*

यूपीआजतक01मार्च24* शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें…-:-*

🔹इटावा – पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता,SP सत्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुठभेड़ का खुलासा किया,मुखबिर की सूचना पर वाछिंत गौ तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस किए बरामद

🔹लखनऊ-एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक संपन्न, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक, जिलों में एनकार्ड की बैठक हर माह होगी-दुर्गाशंकर, जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएं, अभियान चलाकर अधिक से अधिक करें कार्रवाई-दुर्गाशंकर, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें- दुर्गाशंकर.

🔹औरैया – रिश्वतखोरी का काला बाजार, बिना घूस दिए नहीं होगा काम,अधिकारियों में लगातार बढ़ रही है रिश्वतखोरी की लालसा,एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्यवाही,खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र जैन गिरफ्तार,एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,बिधूना में बतौर खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं पुष्पेंद्र जैन,रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद एंटी करप्शन ने रंगे हाथों दबोचा,रिश्वत की रकम समेत पुष्पेंद्र जैन गिरफ्तार,एंटीकरप्शन टीम बिधूना कोतवाली लेकर पहुंची,रिश्वतखोर खंड शिक्षा अधिकारी को पैदल बिधूना कोतवाली ले जाया गया

🔹लखनऊ- तंबाकू कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट के ठिकानों पर छापा, कानपुर, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, आंध्र प्रदेश में आईटी रेड,बंशीधर एक्सपोर्ट के 20 ठिकानों पर IT रेड चल रही ,दिल्ली में 50 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी गाड़ियां मिली, ये कंपनी टर्नओवर 20-25 करोड़ का दिखाती थी,जबकि कंपनी का टर्नओवर होता था 100-150 करोड़ ,कंपनी के मालिक केके मिश्रा और उनके बेटे शिवम मिश्रा हैं , रॉल्स रॉयस, लैंबोर्गिनी, फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली.

🔹इटावा – आसमान से गिरा GPS रिमोट लगा गुव्वारा सुर्खियों में छाया,गुब्बारे के पीछे चाइना और कोरियन भाषा में कुछ लिखा,GPS जैसी डिवाइस में वेदर लिखा हुआ है,गिरने के बाद भी जीपीएस में लगी रेड लाइट जलती हुई आई नजर,गुब्बारे के आस पास पड़े मिले कई मोबाइल चार्जर जैसे डिवाइस,गुब्बारा गिरने से पहले गुजरा था कोई जहाज : ग्रामीण,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,गुब्बारे और डिवाइस को पुलिस ने कब्जे में लिया, जांच जारी,इटावा के थाना बलरई क्षेत्र में देर रात का मामला

🔹लखनऊ-मंत्री जितिन प्रसाद को बीजेपी ने सौंपा दायित्व, BJP चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक बनाए गए, मंत्री जितिन प्रसाद ने पीएम मोदी का आभार जताया, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा,गृहमंत्री शाह का आभार जताया.

🔹औरैया – सीडीओ औरैया के आश्वासन देने पर महिला पत्रकार ने खत्म किया आमरण अनशन ,महिला पत्रकार की मोटर साइकिल चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा नही हुई थी कार्यवाही,पुलिस के द्वारा कार्यवाही न किए जाने से क्षुब्ध महिला पत्रकार ने ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में शुरू किया आमरण अनशन,मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सीडीओ औरैया ने पीड़ित महिला पत्रकार को दिया आश्वाशन, शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी महिला पत्रकार को बाइक,सीडीओ औरैया के आश्वाशन पर मानी महिला पत्रकार।

🔹लखनऊ- जमीयत उलमा ए हिंद ने की छात्रवृत्ति जारी, शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति जारी, योग्यता के आधार पर 926 छात्रों का हुआ चयन,चयनित छात्रों में 36 छात्र गैर मुस्लिम भी शामिल , छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के खाते में ट्रांसफर हुई, जमीयत 2012 से छात्रों को देता आ रहा छात्रवृत्ति.

🔹बरेली-बधाई मांगने गए किन्नरों को दबंगों ने पीटा, मारपीट में 3 किन्नर घायल, सीएचसी में भर्ती, हिस्टीशीटर राजू शमीम,सरोज किन्नर ने की मारपीट, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घघोरा पिपरिया का मामला.*(akki)*

🔹लखनऊ-भारत निर्वाचन आयोग कल करेगा प्रेस वार्ता, विधान भवन तिलक हॉल में होगी प्रेस वार्ता, सुबह 11.30 बजे भारत निर्वाचन आयोग की पीसी.

🔹मऊ-नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन ‘मंगलम’ जनता को समर्पित, मंत्री अरविंद शर्मा ने मऊ की जनता को किया समर्पित, 9 करोड़ की लागत से बना ‘मंगलम’ का हुआ लोकार्पण, रिकॉर्ड समय में निर्मित ‘मंगलम’ बनेगा मऊ का लैंडमार्क, मऊ के साथ पूर्वांचल के विकास में जुड़ा एक और आयाम.*(akki)*

🔹आगरा – जामा मस्जिद स्टेशन के बाद बसई स्टेशन का बदला नाम , शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर रखा गया नाम, जम्मू कश्मीर आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे शुभम गुप्ता, शासन से आए आदेश के बाद बदला बसई स्टेशन का नाम, बसई स्टेशन पर नए नाम के होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू, मेट्रो के अधिकारियों ने स्टेशन नाम बदलने की दी सूचना, आगरा वासी सीएम योगी का जता रहे हैं धन्यवाद.

🔹अलीगढ़ – बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, कोर्ट ने आरोपी को आजीवन मृत्यु की सजा सुनाई, आरोपी को सवा लाख रुपए का अर्थ दंड भी लगाया, कोर्ट ने दूसरे आरोपी को सुनाई 4 साल की सजा, मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट इलाके का मामला.*(akki)*

🔹बहराइच – नंदा इंस्टीट्यूट के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, इंस्टीट्यूट में फर्जीवाड़ा होने का लगाया आरोप, रिजल्ट अलग नाम से आने पर छात्र हुए नाराज,मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांत , 3 सदस्य अधिकारियों की जांच टीम हुई गठित, 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने का दिया आदेश.

🔹हापुड़ -शराबी युवक ने शराब पीकर घर में लगाई आग, घर में आग लगाकर युवक ने मचाया उत्पात, घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख, पुलिस ने आग बुझाने का किया प्रयास, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की घटना.*(akki)*

🔹बागपत- पुलिस की लूट के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को किया अरेस्ट, बदमाशों ने नहर की पटरी पर लुटा था ट्रैक्टर, बदमाशों के पास से लूटा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, पुलिस ने 1 बाइक और तमंचा किया बरामद, रमाला थाना पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़.

🔹मुजफ्फरनगर- पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 3 शातिर गौकशों को लगी पैर में गोली, मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर रविंद्र यादव भी घायल, कॉम्बिंग में 1 गौकश अरेस्ट, 2 गौकश फरार, गौकशों से 2 बाइकें, 4 तमंचे कारतूस बरामद, जंगलों में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, बुढ़ाना थाने के सठेड़ी नहर पटरी पर मुठभेड़.*(akki)*

🔹बागपत- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को किया अरेस्ट, बदमाशों ने नहर की पटरी पर लूटा था ट्रैक्टर, बदमाशों के पास से लूटा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, पुलिस ने 1 बाइक और तमंचा किया बरामद, रमाला थाना पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़.

🔹वाराणसी-वाराणसी पहुंचीं मिसेज यूएसए यूनिवर्स 2023, बनारस में PM मोदी के विकास कार्यों की सराहना, बनारस में ही मीनू गुप्ता का हुआ था जन्म, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करती है मीनू गुप्ता , मीनू गुप्ता ने अमेरिका की ली है नागरिकता.*(akki)*

🔹श्रावस्ती -दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई दिनों से पुलिस को थी आरोपी की तलाश, इकौना भिनगा बाइपास से किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और मारने की धमकी देने का आरोप, इकौना थाना क्षेत्र के चमारन पुरवा का मामला.

🔹कानपुर-गैंगरेप से आहत बच्चियों की आत्महत्या का मामला, बच्चियों के शवों का किया गया अंतिम संस्कार, एक साथ दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार हुआ, DCP साउथ ज़ोन के घाटमपुर थाना क्षेत्र का मामला.*(akki)*

🔹झांसी -यूपी सचिवालय के समीक्षा अधिकारी की पिटाई, हॉस्पिटल के कर्मचारी ने समीक्षा अधिकारी को पीटा, मारपीट की घटना हॉस्टिपल में लगे CCTV में कैद, हॉस्पिटल के मालिक डॉ.प्रमोद गुप्ता पर केस दर्ज, समीक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार पर दर्ज हुआ केस, समीक्षा अधिकारी का बेटा 26 फरवरी से है भर्ती, इलाज में लापरवाही की शिकायत करने पर मारपीट, हॉस्पिटल के कर्मचारी राजकुमार कुशवाहा ने जूता मारा, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता का है वात्सल्य हॉस्पिटल.

🔹कौशाम्बी -150 लीटर अवैध शराब के साथ 3 लोग अरेस्ट, अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र समेत 3 अरेस्ट, पुलिस ने मौके से 1 क्विंटल लहन नष्ट कराया , देशी शराब बनाने की भट्ठी भी बरामद की गई, मौके से तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, सैनी थाना क्षेत्र के डोडापुर गांव का मामला.*(akki)*

🔹वाराणसी-कबीरचौरा अस्पताल में SDP मशीन का शुभारंभ, SDP सुविधा वाला यूपी का पहना अस्पताल बना, अब एक डोनर से होगा पांच मरीजों को फायदा, 72 घंटे बाद डोनर दोबारा दे सकेगा प्लेटलेट.

🔹प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, अतीक के करीबी रिश्तेदार को HC से बड़ी राहत, कमर अहमद काजमी को हाईकोर्ट से मिला जमानत, 100 करोड़ की GST चोरी मामले में हुई थी गिरफ्तारी, STF ने कमर अहमद को मेरठ से किया था गिरफ्तार, फर्जी बिल के आधार पर सामान इंपोर्ट करने का आरोप.*(akki)*

🔹सितारगंज- आवारा पशुओं को लेकर SDM पहुंचे किसान, ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे, सितारगंज में परेशानी का सबब आवारा पशु, आवारा पशुओं को गौशाला छोड़ने की मांग की, किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशु, किसानों ने सितारगंज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.

🔹सोनभद्र- सोनभद्र से लव जिहाद का मामला सामने आया, पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में युवक अरेस्ट ,फर्जी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर युवती से की दोस्ती ,दोस्ती बढ़ाने पर युवती के साथ मंदिर में कर दी शादी,राज खुलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर ,आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन, दर्ज किया केस , रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क का मामला.*(akki)*

🔹बहराइच – पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बराबर ड्यूटी लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, डीएम का संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा,ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने का लगाया आरोप ,कई सरकारी कार्यालयों में तैनात है PRD जवान, 1 माह ड्यूटी कराने के बाद घर बैठाने का आरोप, मौके पर दर्जनों पीआरडी जवान रहे मौजूद.

🔹कानपुर-कानपुर में लोहा व्यापारियों से लाखों की लूट, बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने लूट की, ईशन नदी पर लोडर चालक को तमंचा लगाकर लूटा, लोहा लेकर कन्नौज की ओर जा रहे थे लोहा व्यापारी, कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र का मामला.*(akki)*

🔹प्रयागराज- माध्यमिक शिक्षा परिषद UP बोर्ड से जुड़ी बड़ी ख़बर, पेपर लीक मामले में आगरा के कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई, आगरा के अतर सिंह कॉलेज की मान्यता बोर्ड ने की समाप्त,बोर्ड की आपात बैठक में मान्यता रद्द करने का हुआ फैसला, 29 फरवरी को जीव विज्ञान, गणित का पेपर हुआ था लीक , बोर्ड ने सख्त रुख अपनाकर कॉलेज की मान्यता समाप्त की.

🔹फतेहपुर – इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लाखों की चोरी, इन्वर्टर, बैटरा सहित भारी मात्रा में सामान चोरी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल , ललौली थाना क्षेत्र के खुरमानगर गांव की घटना.*(akki)*

🔹संभल-बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 2 महिला सहित चार लोग हुए घायल, डॉ. ने 2 महिलाओं को जिला अस्पताल किया रेफर, जुनावई थाना क्षेत्र के अहरोला गांव की घटना.

🔹अम्बेडकरनगर-दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, आरोपी कृष्णा पाण्डेय पर दर्ज हुआ था केस, इल्तिफातगंज से पुलिस ने किया गिरफ्तार.*(akki)*

🔹अयोध्या-MP की कैबिनेट 4 मार्च को अयोध्या के दौरे पर होगी, मध्य प्रदेश की कैबिनेट रामलला के दर्शन पूजन करेगी, सीएम मोहन यादव भी रामलला के दर्शन पूजन करेंगे.

🔹अलीगढ़-असलहा लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल, गाड़ी में सवार होकर असलहे का कर रहा प्रदर्शन, असलाहों से प्रदर्शन करते वीडियो हुआ वायरल, टप्पल क्षेत्र के जिकरपुर का बताया जा रहा वीडियो.*(akki)*

🔹जौनपुर-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जौनपुर पहुंचे, 10 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, प्रयागराज समेत कई सड़कें बनने से लोगों को राहत मिलेगी.

🔹बस्ती- पुलिया के नीचे व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी, रुधौली थाना क्षेत्र के बखिरा मार्ग पर मिला शव.*(akki)*

🔹देहरादून-UKSSSC से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों नियुक्ति पत्र, 3 छात्रावास अधीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र, सीएम पुष्कर धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया, अपनी सेवा से अंत्योदय सिद्धांत पूर्ण करें- सीएम.

🔹दिल्ली-दिल्ली में यूपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठक में मौजूद, सह संयोजक जितिन प्रसाद,मंत्री JPS राठौर रहे मौजूद, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी हुए शामिल, बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा.*(akki)*

🔹लखनऊ- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव ने ली बैठक, सपा यूथ के चारों फ्रंटल के पदाधिकारी के साथ बैठक की,PDA को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को दिया मंत्र ,नेता जी ने जो रास्ता संघर्ष से बनाया,उसे बचाना है-अखिलेश,बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा- अखिलेश ,80 हराओ देश बचाओ का अखिलेश यादव ने दिया नारा ,किसानों की आय नहीं बढ़ी, बेरोजगारी चरम पर है-अखिलेश , बीजेपी सरकार लगातार पेपर लीक करा रही है- अखिलेश.

🔹लखनऊ- सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का बयान, यूथ विंग के नेताओं की बैठक बुलाई गई- रविदास,‘प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने के निर्देश दिए गए’ ,बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर – रविदास , बीजेपी हर काम वोट के लिए करती है – रविदास.*(akki)*

🔹लखनऊ- यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामला, STF ने प्रवीण उर्फ मिंटू बालियान को किया अरेस्ट, मुजफ्फरनगर के थाना साहपुर से हुई गिरफ्तारी, CAPF दिल्ली की परीक्षा की धांधली में था शामिल, कब्जे से 9 एडमिट कार्ड CAPF परीक्षा के बरामद, यूपी पुलिस भर्ती का प्रश्नपत्र भी बरामद हुआ.

🔹कानपुर- तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के ठिकानों पर IT की रेड, केके मिश्रा की बंशीधर तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापा, दिल्ली, कानपुर, मुंबई, गुजरात के 20 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली आवास पर 60 करोड़ कीमत से ज्यादा की कारें मिलीं, केके मिश्रा के पास से 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम मिली, देश के लोगों को कैंसर बेचने वाले केके मिश्रा की काली कमाई, लोगों को कैंसर बेच केके मिश्रा ने अकूत काली संपत्ति बनाई, बेटे शिवम मिश्रा के आवास से मैकलेरन, लेम्बोर्गिनी कार मिली, फेरारी , रोल्स-रॉयस जैसी गाड़ियों का काफिला देख सब हैरान, छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को 4.5 करोड़ कैश मिला, 150 करोड़ के टर्नओवर को 20 करोड़ दिखाता है केके मिश्रा, तंबाकू कारोबार में बंशीधर के नाम से मशहूर है केके मिश्रा, आयकर विभाग की 15 से 20 टीमें बंशीधर के पीछे लगी हैं.*(akki)*

🔹महराजगंज – तहसीलदार कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपति को निकाला बाहर, तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा बुजुर्ग का कुनबा, समस्याओं को लेकर तहसीलदार के पास पहुंची थी महिला, महिला को तहसीलदार के आदेशों पर निकाला गया बाहर, बुजुर्ग का आवास नहीं बनने दे रहा गांव के दबंग, दबंगों की शिकायत लेकर पहुंची थी बुजुर्ग महिला, बुजुर्ग दम्पति ने लेखपाल पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सोहट की रहने वाली है पीड़ित महिला, निचलौल तहसील कार्यालय का मामला.

🔹बस्ती- साध्वी रश्मि ने जान माल की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार , साध्वी रश्मि फरियाद करने पहुंची एसपी ऑफिस, श्याम चंद उर्फ तपस्या नंद पर लगाया धमकी देने का आरोप, बिहार में दर्ज मुकदमे में पीड़िता साध्वी रश्मि है गवाह, श्याम चंद्र, अजीत जमानत पर छूटने के बाद दे रहे धमकी, लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हारा के रहने वाले हैं आरोपी , कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानी कचहरी के पास का मामला.*(akki)*

🔹नोएडा – सीएम की पहल पर शुरू हुआ बायर्स के लिए रजिस्ट्री कैंप, आईआईडीसी मनोज ने बायर्स को रजिस्ट्री की सौंपी फाइल, रजिस्ट्री की फाइल मिलने पर बायर्स के चेहरे पर दिखी मुस्कान, सेक्टर 77 एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी से शुरू हुआ रजिस्ट्री कैंप, 50 बायर्स को सौंपी गई रजिस्ट्री की फाइल, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम भी रहे मौजूद.

🔹फतेहपुर- खबर का बड़ा असर, ADM के आदेश पर शुरू हुई अवैध खनन की जांच, धाना में जांच को पहुंची राजस्व, वन विभाग की टीम , यमुना तटवर्ती धाना गांव में जांच करने पहुंची टीम , वन विभाग की जमीन से मौरंग का हो रहा था खनन, शमशान की जमीन में इकट्ठा की गयी थी अवैध मौरंग,उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपेगी संयुक्त टीम , फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के धाना गांव का मामला.*(akki)*

🔹कौशाम्बी- कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, फैक्ट्री संचालक शाहिद के बाद उसके भाई की मौत, कौसर अली की इलाज के दौरान आज हुई मौत, विस्फोट मामले में मौत का सिलसिला लगातार जारी, अब तक 12 की हो चुकी मौत, 3 का इलाज जारी, कोखराज के भरवारी कस्बे में हुआ था विस्फोट.

🔹महराजगंज- हत्यारे ने युवक को चाकू मारकर की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मृतक की स्थिति देख भागा हमलावर, परिजनों ने अस्पताल में किया भर्ती, इलाज के दौरान मौत, गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात, मामले की जांच और हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया का मामला.*(akki)*

🔹कानपुर- तम्बाकू कारोबारी के कई ठिकानों पर IT का छापा, आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ मारा छापा, बंशीधर एक्सपोर्ट, बंशीधर टोबैको का विदेशों तक फैला कारोबार, भारी टैक्स चोरी का इनपुट मिलने पर पहुंचीं थी टीम, आयकर विभाग कई घंटों से कर रही जांच पड़ताल, के के मिश्रा के आवास पर इनकम टैक्स टीम मौजूद.

🔹सहारनपुर- घर बुलाकर छात्र की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम , मृतक युवक घर से गया था ट्यूशन पढ़ने, महिला के घर से मिला मृतक छात्र का शव, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान किया मृत घोषित, छात्र उज्जवल के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, महिला, युवती ने परिजनों के साथ मिलकर की हत्या, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोरगंज की घटना.*(akki)*

🔹बदायूं – 14 महीने से लापता मजदूर का वीडियो वायरल, ठेकेदार मजदूरी करने के लिए ले गए थे बेंगलुरु, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या की आशंका जताई, परिजनों एसएसपी को दिया शिकायती पत्र, उसहैत कस्बे के वार्ड नं सात का निवासी है मजदूर.

🔹उन्नाव- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का लटका मिला शव, गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव का मामला.*(akki)*

🔹बाराबंकी – भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बाइक सवार पिता, बेटी, भतीजी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , रामसनेहीघाट में बनीकोडर ब्लॉक के पास की घटना.

🔹हाथरस- वाहन की टक्कर से ग्राम विकास अधिकारी की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ सड़क हादसा, मुरसान ब्लॉक में तैनात था विवेक कुमार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की घटना.*(akki)*

🔹हाथरस – आपसी विवाद को लेकर महिला ने युवक को पीटा, महिला द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट देख मौके पर लोगों की लगी भीड़, एक ही मोहल्ले रहने वाले हैं दोनों लोग, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों में हुई सुलह, सासनी थाना क्षेत्र के नानऊ रोड का मामला..

🔹गाजियाबाद- केंद्र सरकार में तैनात महिला अधिकारी के साथ फ्रॉड, गाजियाबाद में महिला अफसर को किया डिजिटल अरेस्ट, 3 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 56 लाख का फ्रॉड किया, अलग-अलग बैंक खातों से FD तोड़कर 56 लाख निकाले, विदेश में पार्सल भेजने को लेकर किया गया था कॉल, मुंबई से नारकोटिक्स सेल का अफसर बनकर फ्रॉड किया, पीड़ित महिला ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया.*(akki)*

🔹प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, मेसर्स हैंसिडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को HC से झटका,हैसिंडा प्रमोटर्स के खिलाफ ED को जांच का दिया आदेश ,मनी लांड्रिंग के तहत ईडी को जांच करने का दिया आदेश , प्रमोटर्स को जांच में सहयोग का भी HC ने दिया निर्देश, जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई करने का निर्देश , प्रमोटर्स का कंपनी से इस्तीफा सिर्फ दिखावा था- कोर्ट.

🔹हरदोई- गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, आग से जलकर बुजुर्ग की मौत, 2 घायल, कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, अरवल थाना के कटरी के अदनिया गांव की घटना.*(akki)*

🔹देहरादून- रेसकोर्स कॉलोनी में नाबालिग की मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत का कारण सुसाइड हैंगिंग पाया गया, पुलिस ने डॉक्टर का बयान किया दर्ज, बाथरूम में लटका मिला था नाबालिग का शव, फ्लैट मालिकों को पुलिस ने लिया था हिरासत में.

🔹हमीरपुर- अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, अवैध असलहा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 5 अवैध तमंचे, कारतूस बरामद किए, राठ कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, काशीराम कॉलोनी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी रोड के पास का मामला.*(akki)*

🔹नोएडा – एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग,भीषण आग में यात्रियों ने कूदकर बचाई जान ,दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका , ग्रेटर नोएडा जाते हुए कार में लगी भीषण आग

🔹मुज़फ्फरनगर – मुजफ्फरनगर सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, UPP-2023 के प्रश्न पत्रों को किया था आउट, अभ्यर्थियों से पैसा लेकर आउट करता था प्रश्नपत्र, पुलिस ने प्रवीण बालियान को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को भेजा जेल, शाहपुर पुलिस और एसटीएफ टीम ने की कार्रवाई.*(akki)*

🔹मेरठ – कचहरी के पास मिला अज्ञात पुरुष का कंकाल , कहीं बाहर से लाकर शव फेंकने की आशंका, VIP एरिया में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया, पुलिस कचहरी के आसपास के इलाके के CCTV खंगाल रही, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, थाना सिविल लाइन के कचहरी के पास का मामला.

🔹चन्दौली- अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी,1 अन्तर्राज्यीय अवैध शराब सप्लायर गिरफ्तार ,ट्रक से 705 पेटी अवैध शराब भी बरामद की गई ,बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये ,फर्जी बिल बनाकर की जा रही थी खाद की तस्करी, चंदौली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई.*(akki)*

🔹मुज़फ्फरनगर – मुज़फ्फरनगर लेडी डॉन बनी फरार पायल माहेश्वरी, SSP अभिषेक ने किया 25000 का इनाम घोषित, गैंगस्टर मामले में फरार है इनामी पायल माहेश्वरी, माफिया संजीव जीवा की पत्नी है पायल माहेश्वरी, व्यापारी से मारपीट-रंगदारी मामले मे चल रही फरार, नई मंडी थाने में दर्ज है पायल माहेश्वरी पर केस.

🔹प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, मुख्तार के साले की याचिका पर हुई सुनवाई,सरजील रजा की याचिका पर HC में हुई सुनवाई, निचली अदालत के संज्ञान लेने की याचिका पर सुनवाई, आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हुई सुनवाई, 11 मार्च को हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई, गाजीपुर में धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज है केस.*(akki)*

🔹सहारनपुर – पुलिस ने 19 व्यक्तियों को जिलाबदर घोषित किया, आगामी लोकसभा चुनाव के चलते की बड़ी कार्रवाई, 19 अपराधियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 19 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई, जनपद की सीमाओ से 6 माह के लिए जिलाबदर.

🔹सहारनपुर- पुलिस ने 19 व्यक्तियों को जिलाबदर घोषित किया, आगामी लोकसभा चुनाव के चलते की बड़ी कार्रवाई, 19 अपराधियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 19 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई, जनपद की सीमाओ से 6 माह के लिए जिलाबदर.*(akki)*

🔹बस्ती- नेशनल हाईवे के किनारे हजारों पीपीई किट पड़ी मिली, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पहुंचे, मौके पर पहुंची टीम द्वारा करायी जा रही जांच पड़ताल, फेंकी गई पीपीई किट की कीमत लाखों में बताई जा रही , बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक का मामला.

🔹मेरठ- मेरठ में पुलिस लाइट लगी गाड़ी से हुड़दंग, दबंग ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी, दबंग कार सवार फरार, शराबी को पुलिस ने रोकने का किया था प्रयास, पुलिस CCTV के आधार पर तलाश में जुटी, थाना गंगानगर के रक्षापुरम डिवाइडर रोड का मामला.*(akki)*

🔹कानपुर – दबंग युवकों ने एक युवक की जमकर की पिटाई, बीच रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की जमकर की पिटाई, मारपीट के दौरान क्रासिंग पर भी लगा भीषण जाम, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग का मामला.

🔹हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस को मिली कामयाबी,दंगे में मुख्य रूप से शामिल 5 महिलाएं गिरफ्तार हुई ,पुलिस टीम पर पथराव और आगजनी में थी शामिल ,पुलिस ने गम्भीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा , हिंसा में अभी कई महिलाओं की होनी है गिरफ्तारी.*(akki)*

🔹दिल्ली- BJP सूत्रों के हवाले से खबर, यूपी में लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय, वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे उम्मीदवार, लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह लड़ेंगे चुनाव, अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी होंगी प्रत्याशी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान होंगे BJP प्रत्याशी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय हो सकते हैं प्रत्याशी, बस्ती से हरीश द्विवेदी, कन्नौज से सुब्रत पाठक, एटा से राजवीर सिंह, महाराजगंज से पंकज चौधरी, सहारनपुर सीट से राघव लखनपाल हो सकते हैं प्रत्याशी.

*======@akki============@akki===============@akki==========*

Taza Khabar