कौशाम्बी01मार्च24*प्राथमिक विद्यालय के गेट पर दबंगों ने लगाया कूड़ा कचरा गंदगी गोबर का ढेर*
*कूड़ा कचरा गंदगी गोबर के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से स्कूल के छात्र-छात्राएं परेशान*
*कोखराज कौशाम्बी* एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार साफ सफाई स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है लेकिन उसके बाद प्राथमिक विद्यालय करेंटी के आसपास कूड़ा कचरा गोबर और गंदगी का ढेर लगा हुआ है जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को दूषित वातावरण में पठन-पाठन का कार्य करना पड़ता है जिससे उनका पठान पाठन बाधित होता है दबंग के कारनामे पर कई बार ग्राम प्रधान ने विद्यालय गेट पर लगाए गए कूड़े कचरे और गोबर के ढेर को हटाने के लिए कहा लेकिन दबंग दबंगई पर उतारू है और विद्यालय गेट से कूड़ा कचरा और गोबर का ढेर नहीं हटा रहे हैं सिराथू तहसील क्षेत्र के करेंटी ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय के गेट पर गोबर के ढेर लगे होने से लगातार दुर्गंध उठ रही हैं लंबे समय से लगे कूड़े कचरे गोबर के ढेर के चलते छोटे-छोटे कीटाणु जीवाणु ने जन्म ले लिया है जिससे स्थिति खतरनाक बनती जा रही है साफ सफाई न होने के चलते विद्यालय में छोटे छोटे बच्चों को बीमारियों का खतरा बढ़ रहा हैं । ग्राम प्रधान के द्वारा कई बार कूड़ा कचरा गंदगी व गोबर के ढेर को हटाने के लिए कहा गया लेकिन दबंगों को एक बार भी यह नही लगा कि गन्दगी से बच्चों को बीमारी हो सकती हैं स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावको ने मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए विद्यालय के आसपास कूड़ा कचरा गंदगी गोबर के ढेर को हटाए जाने की मांग की है।

More Stories
लखनऊ23जुलाई26*साइकिल यात्रा पर रोक से गरमाई सियासत*
लखनऊ23जुलाई26*चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित*
लखनऊ23जुलाई26*68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018*