पंजाब 29 फरवरी 2024* ————————–
नगर थाना नं 2 की पुलिस ने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया
अबोहर 28 फरवरी (शर्मा, सोनू): फाजिल्का जिले के एसएसपी वरिन्द्र सिंह बराड, एसपी डी प्रदीप सिद्धू, एसपी हैडक्वाटर , डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा लूटपाट व चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना नं 2 के प्रभारी नवीन कुमार , एएसआई वलविन्द्र सिंह, अन्य पुलिस पार्टी ने गोलू पूुत्र बाबू राम वासी कोठी फेज, पतासा पुत्र हीरा लाल वासी महाराणा प्रताप मार्किट अबोहर को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जायेगी। नगर थाना पुलिस को संदीप कुमार पुत्रजिन्द्र कुमार वासी नई आबादी गली नं 9 छोटी पौडी के बयानों के आधार पर जेपी पार्क गली नं 2 से मोटर चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं 14, 27-2-24 , भादस की धारा 379-34 आईपीसी के तहत गोलू व पताला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो नं 3
—————————
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।