कानपुर25फरवरी24*कल्यानपुर पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार।
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
दिनांक 25.02.2024 थाना कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर कल्यानपुर पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा मु0अ0सं0 499/23 धारा 420/467/468/ 471/120बी भादवि व 66डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 23.11.2023 को सुधीर कुमार सूद पुत्र स्व० बृम्ह प्रकाश सूद निवासी Tower A-2-801 डिविनिटी होम्स इन्दरा नगर कानपुर ने थाना पर आकर तहरीरी सूचना दी कि मेरी पत्नी श्रीमती प्रवीण सूद का संयुक्त बचत खाता P.O. इन्दरा नगर में है। मेरे खाते में रु0 2176163.00 जमा था, दिनांक 17.11.23 को जब मैं अपने खाते से पैसा निकालने पहुंचा तब पता चला कि मेरे खाते में केवल 59100 शेष हैं। बाकी रुपया 21,75,572/- रुपये किसी भूपेन्द्र नाम के व्यक्ति, जिसका Mob N0 9873756679 है, ने अपने खाते सं0 056010192009 (इंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक, बुलन्दशहर ) में धोखाधडी कर आनलाइन ट्रांसफर कर लिया है। भूपेन्द्र ने यह रकम 28.10.2023 से 30.10.2023 के बीच अपने खाते मे ट्रांसफर की है। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 499/2023 धारा 420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय (पश्चिम जोन) के कुशल निर्देशन में थाना कल्यानपुर पुलिस व साइबर सेल पश्चिम जोन के संयुक्त प्रयास से 22 लाख की ठगी करने वाले मास्टर माइंड सौरभ दीक्षित सहित 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वादी सुधीर कुमार सूद व उसकी पत्नी प्रवीन सूद का संयुक्त खाता इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की इन्दिरानगर में है, जिसमें साइबर ठग सौरभ दीक्षित द्वारा टेपरिंग कर नाम भूपेन्द्र सिंह किया गया तथा इसी नाम से एक नया खाता इंडियन पोस्ट पेमेंट बैक की शाखा जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर में खोलकर सारा पैसा नये एकाउंट भूपेन्द्र सिंह के खाते में ट्रांसफर करके अन्य साथियों की मदद से विभिन्न खातों में भेजकर साइबर फ्राड की घटना को अंजाम दिया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रदेशस
नाम पता – अभियुक्त
1. सौरभ दीक्षित पुत्र चन्द्रबोस दीक्षित पता-302लोको कालोनी, खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जानगर जिला बुलन्दशहर (उ0प्र0)
2. सतीश कुमार पुत्र बैजनाथ नि0 ग्राम अटहैरा थाना गुंगनेर जिला बाराबंकी (उ0प्र0)
3. लोकेश कुमार शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा नि० उटरावली थाना अहमदगढ जिला बुलंदशहर (उ0प्र0)
4. अशोक कुमार मीना पुत्र सीताराम मीना नि० ग्राम रिछोटी थाना कुठगाँव जिला करौली (राजस्थान)
5. देवेन्द्र सिंह पुत्र हरवीर सिंह नि० चोरोली थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर (उ0प्र0)

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।