कौशाम्बी22फरवरी24*चायल सर्किल क्षेत्र की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं ओवरलोड बालू वाहन*
*ओवरलोड बालू वाहन आए दिन दुर्घटना का कारण भी बना रहे हैं*
*कौशांबी।**चायल सर्किल क्षेत्र की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड बालू वाहन दिनभर दौड़ते हुए नजर आते हैं। नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर चायल सर्किल क्षेत्र की सड़कों पर दिनभर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड बालू वाहनों पर थाना, चौकी एवं विभाग से संबंधित किसी अन्य अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ती है। ओवर लोड बालू वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने में सरकारी तंत्र असफल दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते ओवरलोड बालू वाहन बेलगाम हो गए हैं। जो आए दिन दुर्घटना का कारण भी बना रहे हैं।
बालू वाहन ओवरलोड बालू लादकर चायल सर्किल क्षेत्र के सभी थाना चौकी से होते हुए गैर जनपद के लिए जाते हैं। लोगों की माने तो ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्यवाही ना करने के एवज में एंट्री के नाम पर थाना, चौकी, यातायात एवं परिवहन विभाग को मोटी रकम पहुंचाई जाती है जिसके चलते ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्यवाही नही होती है। ओवरलोड बालू वाहनों के खिलाफ कार्यवाही ना होने के कारण ओवरलोड बालू वाहन सड़कों पर दिनभर फर्राटा भरते हुए दिखाई देते हैं। चायल सर्किल क्षेत्र में चार थाना और लगभग एक दर्जन चौकी होने के बावजूद किसी थाना चौकी के पुलिस कर्मियों की नजर बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड बालू वाहनों पर नहीं पड़ती है इसकी मुख्य वजह एंट्री के नाम पर मोटी रकम है।
*राजकुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश पूरामुफ्ती 9621639625*

More Stories
कानपुर नगर13जून26*₹2.52 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का खुलासा!” “₹45 लाख लेने वाला आरोपी गिरफ्तार”
सुल्तानपुर13जून26*कुड़वार थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण*
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं