कौशाम्बी22फरवरी24*जिले में नहीं रुक रहा है फर्जीवाड़ा
पारिवारिक लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में जन्मतिथि को हटाकर पंचायत सहायक पर दबाव बनाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की कर रहा है कोशिश
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
चरवा थाना क्षेत्र के चायल विकासखंड क्षेत्र के बलीपुर टाटा ग्राम पंचायत में स्वाती सैनी सहायक पंचायत पद पर नियुक्त हैं गांव के ही दबंग विनय त्रिपाठी आधार कार्ड में पुरुषों के जन्म तिथि को बदल कर असली आधार कार्ड को छुपा कर फर्जी वाड़ा आधार कार्ड को पंचायत सहायक को देकर कई बार फर्जी वाड़ा मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश की लेकिन पंचायत सहायक ने दलाल की बातों पर यकीन ना कर आधार कार्ड की सत्यता की जांच की जिस पर आधार कार्ड फर्जी पाया गया पंचायत सहायक ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से दलाल मना कर कर दिया तो दबंग एवं दलाल ने पंचायत घर से लौट रही पंचायत सहायक स्वाति सैनी को सुरेंद्र तिवारी के घर के सामने पंचायत सहायक के साथ अभद्रता करने लगा और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पंचायत सहायक स्वाति सैनी ने आईजीआरएस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कौशांबी और चरवा थाना को अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*