औरैया 06 सितंबर *सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने पर गांव में फैली गंदगी*
*फफूंद,औरैया।* विकासखंड भाग्य नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर के में सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं होने के चलते गांव गंदगी से पटा पड़ा है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी की तैनाती किए जाने के लिए मांग की है।
विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर के बाशिंदों ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं होने के कारण गांव में नालियां एवं गलियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। इतना ही नहीं गांव में डायरिया , मलेरिया , डेंगू , फाइलेरिया तथा वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण मोहम्मद हाशिम , राजू , लाखन सिंह , सुघर सिंह , अरविंद कुमार , सर्वेश कुमार, राम सेवक , लाखन सिंह , जीतू , अफसर खाँ , रामाधार , वृज किशोर व रघुवीर ने गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती किए जाने के लिए जिला अधिकारी से मांग की हैं। जिससे गांव में साफ सफाई के अभाव में फैल रही बीमारियों से निजात मिल सके।

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र