औरैया18फरवरी24*पाता फफूंद मार्ग एक महीने में ही हुआ क्षति ग्रस्त
सहनगला के पास बीच रोड फसा लोड ट्रेक्टर लगा जाम*
पाता फफूंद, अभी एक माह भी नहीं हुए पाता से हरचंद्रपुर मार्ग का मरम्मत कार्य हुए कि सड़क का बुरा हाल है, अभी कुछ दिन पहले बरसात में पाता से नहर पुल तक जाना मुश्किल हो गया था और आज रेलवे ब्रिज पाता के पास सड़क बीचोंबीच फट गयी,जब कि मरम्मत कार्य के समय बताया भी गया था कि इस जगह पर नीची दलदल ही लेकिन उसी पर लीपापोती करके काम चला लिया इस जगह पर आए दिन गाड़ियां फसती रहती है, आज सीमेंट से लदी ट्राली उसी जगह फसगईऔर लम्बा जाम लग गया और दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बन्द हो गया जैसा कि सभी जानते हैं कि दिबियापुर और अछल्दा के नहर पुल कमजोर होने के कारण आवागमन बन्दहोने से बिधूना, सहार की तरफ से औरैया जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहन इसी रास्ते से आते जाते हैं, इस रास्ते पर नहर पुल के नीचे पाता साइड व सहनगला के पास देवी पुर्वा मोड़ पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,क्षेत्रीय लोगों में बहुत रोष देखा गया, शासन प्रशासन अति शीघ्र ध्यान दे,

More Stories
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*
नई दिल्ली29 जुलाई 2026 |यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की प्रमुख खबरें