शिकोहाबाद14फरवरी24*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकोहाबाद। 1 जुलाई 2023 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालती पत्नी राजू निवासी मोहल्ला चौमुखी कोल्ड के सामने के पति राजू उर्फ राजकुमार ने दो लोगों से परेशान होकर 1 जुलाई 2023 को आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने संटू उर्फ सन्तोष पुत्र मुलायम, बंटू उर्फ महेश पुत्र मुलायम निवासीगण मोहल्ला वंशीनगर पर मृतक को परेशान करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि दोनों उसके पति को परेशान करते थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अरोपियोंको उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

More Stories
कानपुर नगर13मार्च 26*कानपुर स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप: CMO हरि दत्त नेमी पर खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का दावा,
लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित