जयपुर14फरवरी24*बासंती रंग में रंगा विद्यालय
एमपीएस इंटरनेशनल में ज्ञान की देवी मांँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी पर भवन मंत्री श्री महेश चांडक, प्राचार्य श्रीमती अर्चना सिंह एवं उप-प्राचार्य श्रीमती मंजू शर्मा ने अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर मांँ सरस्वती का पूजन किया। संगीत शिक्षकों व अध्यापकों ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति
दी। इस अवसर पर भवन मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पतझड़ के बाद पेड़ों पर नए-नए पत्ते आते हैं उसी प्रकार हमें भी अपने अंतस में नवीन ज्ञान को स्वीकार करना चाहिए। प्राचार्या महोदया ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्सव प्रकृति जागरण के साथ ज्ञान की देवी माँ शारदा के प्रति भक्ति और श्रद्धा प्रकट करने का उत्तम अवसर है।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*आजाद समाज पार्टी को झटका, अमीर आलम खान और नवाजिश आलम अब थामेंगे कांग्रेस का हाथ
कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*