पंजाब 13 फरवरी 2024* अबोहर-गंगानगर रोड पर रेलवे पुल बनाने की मांग
स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में होती है देरी : समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू
अबोहर, 12 फरवरी (शर्मा/सोनू): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो जाती है। कई बार बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर फाटक के नीचे से निकलने केा मजबूर होते हैं। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : 4, बंद फाटक व जानकारी देते राजू चराया, संजय व रजत लूथरा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी २ मार्च २६*बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर दंपत्ति घायल
अयोध्या2 मार्च 26*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*
वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।