कौशाम्बी11फरवरी24*घनश्याम पासी के आवास पर महाराजा सुहेलदेव पासी संगठन के कार्यकर्ता एवं मानिंद लोग एकत्रित हुए*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को महाराजा सुहेल देव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी के आवास पर महाराजा सुहेलदेव पासी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिले भर के तमाम मानिंद लोग एकत्रित हुए हैं। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम महाराजा सुहेलदेव पासी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया इसके बाद जिले भर में पासी समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा किया गया और पासी समाज के भीतर फैली कुरीतियों को कैसे दूर किया जाए इस विषय पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई है।
महाराजा सुहेल देव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी कौशांबी जनपद में तेज तर्रार छवि के रूप में पहचान बनाए हुए हैं उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि महाराजा सुहेल देव पासी संगठन गैर राजनीतिक संगठन है जो पासी समाज के साथ – साथ अनुसूचित जाति में आने वाले हर वर्ग के गरीब, वंचित एवं शोषितों के हक की लड़ाई किसी भी स्तर पर लड़ने के लिए हर समय तैयार है। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव पासी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पासी, राम आसरे पासी, मोनू पासी, रामू पासी ग्राम प्रधान बंधवा, अमर सिंह पासी, केशव लाल पासी, मोती लाल सरोज एवं रामदीन सरोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में आक्रोश मार्च, आर एन शाह चौक पर पुतला दहन*
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*
आगरा4अगस्त26* पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।