लखनऊ10फरवरी24*समस्त BSA, BEO, DCT, DC MIS कृपया ध्यान दें :*
आप अवगत हैं कि *शासनादेश दिनांक 20 जुलाई, 2023* द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद् के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं के digitization के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किए गये हैं ।
उक्त शासनादेश के अनुपालन में निर्देशित किया जाता है कि *दिनांक 15 फ़रवरी , 2024* से समस्त जनपदों के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्याह्न भोजन पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य होगा।
तत्क्रम में *छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्याह्न भोजन पंजिका* के प्रयोग हेतु यूजर मैनुअल संलग्न है ।
अतः निर्देशित किया जाता है कि 15 फ़रवरी से दोनों डिजिटल पंजिकाओं (छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्याह्न भोजन पंजिका ) का उपयोग संलग्न निर्देशानुसार किया जाये ।
*आज्ञा से,*
*महानिदेशक,*
*समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश*

More Stories
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
नैनीताल17जून26*लालकुआँ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिन्दुखत्ता का तस्कर गिरफ्तार