भागलपुर10फरवरी24*अपराध पर लगाम लगाने हेतु बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों के साथ की बैठक*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और बेहतर पुलिसिंग के साथ सभी थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में बैठक की. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने थानाध्यक्षों के पिछले एक माह के कार्यो की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के बारे में विस्तार से जानकारी ली इस दौरान एसएसपी आनंद कुमार ने मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के बारे में सभी थानाध्यक्षों को बताया. आज के इस बैठक में सिटी एसपी राज डीएसपी अजय चौधरी के साथ कई डीएसपी और थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*