कौशाम्बी08फरवरी24*भाजपा पूर्व विधायक के भाई के घर पर तेज विस्फोट से लगी आग*
*विस्फोट से मकान खंडहर में हुआ तब्दील फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी*
*अझुवा कौशाम्बी* जिले में भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर में अचानक तेज विस्फोट होने से हड़कंप मच गया,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के भैया मुन्ना पटेल के घर मे गुरुवार को विस्फोट हुआ है तेज विस्फोट के चलते मकान खंडहर में तब्दील हो गया है विस्फोट के बाद लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया,मकान का लिंटर दिवार भी क्षतिग्रस्त हो गयी विस्फोट की तेज आवाज सुनकर घटनास्थल के आसपास अफरा तफरी मच गई मौके पर लोगों का मजमा लग गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विस्फोट की वजह की जांच कर रही है भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर पर गुरुवार को कैसे विस्फोट हुआ है इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली इलाके के सिराथू कस्बे के भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के भाई मुन्ना पटेल के घर पर गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत खुल गई दिवाल ध्वस्त हो गयी विस्फोट के बाद लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और लोगो की सहायता से आग पर काबू पाया गया,विस्फोट किससे हुआ और आग कैसे लगी इसकी जांच पुलिस और प्रशासन की टीम कर रही है।हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष