पंजाब 29 जनवरी 2024* अबोहर-गंगानगर रोड पर रेलवे पुल बनाने की मांग
स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में होती है देरी : समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू
अबोहर, 29 जनवरी (शर्मा/सोनू): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो जाती है। कई बार बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर फाटक के नीचे से निकलने केा मजबूर होते हैं। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : 2, बंद फाटक व जानकारी देते राजू चराया, संजय व रजत लूथरा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन