औरैया28जनवरी24*बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दो डंपर आपस में भिड़े, लगी आग तीन लोग घायल*
*दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू डंपर हुए खाक*
*चालको ने डंपर से कूदकर बचाई जान, एक्सप्रेस वे पर लगा जाम*
*औरैया।* बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के चलते दो वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे से दोनों डंफरों में अचानक से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों डंफर धूं-धूं जलकर खाक हो गये। चालक परिचालको ने कूद कर अपनी जान बचाई। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तड़के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण दो डंपर आपस में टकरा गये। जिससे शॉर्ट सर्किट होने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगती देख डंपर में सवार चालक एवं परिचालक द्वारा कूद कर अपनी जान बचाई गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान डंपर में सवार गुरु साहब पुत्र कश्मीर सिंह निवासी हरदोई, कुलदीप सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी हरदोई एवं सुवीर कुमार पुत्र मेवालाल निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश घायल हो गये। वही डंपर के चालक एवं परिचालक को औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
*इनसैट-01-*
*कोहरे के चलते हुआ हादसा*
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोहरे के चलते दो डंफर आपस में टकरा गए। टक्कर लगने के बाद उनमें अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक एवं परिचालक को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ गई।
*इनसैट-02-*
*घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर लगा जाम*
*औरैया।* तड़के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बाद वहां पर जाम लग गया इसके अलावा दो तीन अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त नही हुए नहीं तो कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी।
*पुलिस ने पहुंच कर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया*
*इनसैट-03*
*औरैया।* दुर्घटना होने की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रैकों को क्रेन के माध्यम से हटवा कर सड़क किनारे खड़ा किया। वहीं जाम को खुलवाए जाने के प्रयास तेज कर दिए थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चित्रकूट की ओर से आ रहे तीन ट्रक शनिवार की सुबह घने कोहरा के कारण आपस में टकरा गये, जिससे आग लग गई। जानकारी मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड के जवान गाड़ी सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। एक ट्रक लोड होने के कारण उसका सामान हाइड्रा से उतरा जा रहा है, एक ट्रक खाली था। तीनों घायलों को 50 शैया युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

More Stories
पूर्णिया 9 सितंबर 26*पूर्णिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तस्कर और चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 सितंबर 26 बिहार में ई-चालान को लेकर बड़ा फैसला: अब स्थायी लोक अदालत में होगा निपटारा
अयोध्या 9 सितंबर 26*16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।*