पंजाब 27 जनवरी 2024* नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू) : नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी से बलात्कार करने के आरोपी गौरव पुत्र संजय बांसल को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने वूमेैन सैल फाजिल्का के प्रभारी मैडम वीरा रानी के बयानों के आधार पर नाबालिग लडक़ी से बलात्कार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी को जल्द काबू किया जायेगा। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी के बयानों पर मुकदमा नं. 227, 28.11.23 भांदस की धारा 376, 506, 4 पोस्को एक्ट के तहत गौरव पुत्र संजय बांसल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लडक़ी ने अपने बयानों में बताया कि वह घर में अकेली थी। गौरव उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया।
फोटो 1 : पुसिल पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा ५ अक्टूबर २६*नगर आयुक्त ने वृन्दावन जोन के पार्षदगणों के साथ की बैठक
मथुरा ५ अक्टूबर २६*सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा ने कसी कमर
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन