कौशाम्बी26जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
*तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साईकिल सवार वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर मौके पर हुई मौत, ट्रैक्टर समेत चालक फरार*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चराई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से साईकिल सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया और वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान सत्ती का पूरा माजरा अमीनी लोकीपुर थाना संदीपन घाट के रहने वाले झगड़ू उर्फ झांगा उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र स्व रग्घू के रुप में हुई है।
आपको बता दें कि झगड़ू बीते गुरुवार 25 जनवारी को समय करीब शाम 6 बजे अपनी साइकिल से चरवा बाजार की ओर से अपने घर सत्ती का पूरा वापस जा रहा था। उसी समय केशी का पुरवा गांव की तरफ से मिट्टी लादकर एक अज्ञात ट्रैक्टर जिसका चालक लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से आया और चराई गांव के पास साईकिल सवार झगड़ू को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया जिससे झगड़ू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जब तक घायल को अस्पताल भेजा जाता तब तक उसकी मौत हो गई थी दुघर्टना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुँच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की लिखित शिकायती प्रार्थना शुक्रवार को मृतक के पोते ज्ञान सिंह पुत्र पंचम लाल ने चरवा थाने में की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और चालक की खोज बीन में लग गयी हैं।
[26/01, 8:29 pm] +91 99191 96696: *खेत से मटर तोड़ने से मना करने पर युवकों ने पिता पुत्री को जमकर पीटा रिपोर्ट दर्ज*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राय भान का पुरा के रहने वाले बड़े लाल पुत्र स्व दस्सू जो कि एक गरीब किसान है उन्होंने अधिया पर खेत लेकर अपनी जीविका चलाने के लिए उसमे मटर बो रखी है जिसकी रखवाली रात में बड़े लाल करते हैं और दिन में घर वाले किया करते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मटर की खेती की रखवाली के लिए बड़े लाल की पुत्री सुषमा कर रही थीं। तभी उसके गांव के ही अंकित पाण्डेय, सुमित पाण्डेय व बन्धु पुत्रगण स्व० राम लोचन पाण्डेय बिना पूछे जबरन गुंडई से मटर के खेत में घुसकर मटर तोड़ने लगे तो बड़े लाल की पुत्री सुषमा ने मटर तोड़ने से मना किया तो उक्त लोगों ने सुषमा को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लात घूसा से जामकर मारे पीटे। सुषमा ने अपने साथ मारपीट की बात पिता बड़े लाल को बताई तो पिता बड़े लाल उक्त विपक्षी लोगों को उलाहना देने गया तो उक्त लोगों ने उसे भी गाली गलौज देते हुए मारे पीटे और उसको जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए डरा सहमा बड़े लाल उक्त लोगों की लिखित शिकायत चरवा थाना में दर्ज कराई मामले में पुलिस द्वारा बड़े लाल को आश्वासन दिया गया और चरवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
[26/01, 9:36 pm] +91 96951 62024: *शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर छात्रों को दिया गया स्मार्ट फोन* –
*प्रबंधक डॉ. मुस्ताक के नेतृत्व में 255 स्मार्ट फोन हुए वितरित*
*कड़ा कौशाम्बी* एचएम अली मियां नदवी डिग्री कोलेज़ चूहापीरन में गुरुवार को स्कूल के 255 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बाटे गए विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा में मदद के मद्देनजर मोबाइल दिया गया विद्यालय के प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन से ऑनलाइन शिक्षा के लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम के अंत में सभी को अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई विद्यालय परिसर में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ब्रम्ह प्रकास त्रिपाठी के हाथों दिये गए मोबाईल पाकर बीए फाइनल इयर के छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं इस मौके पर कॉलेज के संचालक मोहम्मद आसिफ भाजपा नेता कमलेश निषाद, शिक्षक राजेंद्र मौर्य समेत विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे-

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….