कौशाम्बी26जनवरी24*अझुवा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस*
*अझुवा कौशांबी* क्षेत्र में चारों तरफ गणतंत्र दिवस की धूम रही है आदर्श नगर पंचायत कार्यालय, ग्राम पंचायत, निजी विद्यालयों, सरकारी विद्यालयों, अर्ध सरकारी विद्यालयों निजी संस्थानों गली नुक्कड़ तक में लोग देशभक्ति से ओत प्रोत दिखे शुक्रवार को अझुवा क्षेत्र में 75 वा गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान चौराहा नुक्कड़ एवं दुकानों पर देशभक्ति के गीत बजते रहे तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाकर लोगों ने गणतंत्र दिवस मनाया है।
इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत अझुवा कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष शांती कुशवाहा ने तिरंग झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी ।अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बधाई देते हुए कार्यालय कर्मियों अधीनस्थों को जनता के हित में किए जा रहे कार्यों पर सजग रहने को कहा है वरिष्ठ समाजसेवी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा पूरे देश में गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है हम सब यहां गणतंत्र दिवस का महोत्सव और जश्न मनाने के लिए जुटे हैं यह दिन हर भारतीय को गौरवान्वित करता है 15 अगस्त 1947 को देश तो आजाद हो गया था किंतु शासन व्यवस्था चलाने के लिए संविधान नही था ऐसे में तब संविधान सभा का गठन किया गया था और संविधान बनाया गया इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया तभी से हम भारतीय गणतंत्र दिवस मनाते हैं इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी कपूर चंद्र केसरवानी सहित सभी सभासद एवम सम्मानित जन ,कार्यालय कर्मी ,आम जनमानस मौजूद रहे हालांकि विकराल ठंड की वजह से अपेक्षाकृत भीड़ कम इकट्ठा हो सकी है।
पुलिस चौकी अझुवा प्रांगण में चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य ने फहरा कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है
इसी क्रम में नगर पंचायत के नवीन मंडी समिति प्रांगण कार्यालय में व्यापार मंडल के लोगों ने फहरा कर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है पूरे मंडी परिसर में देशभक्ति के भक्ति गीत बजते रहे हैं।
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोहा*
*अझुवा कौशांबी* धर्मा देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से गणतंत्रता दिवस का आयोजन हुआ यहां मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार गोंड,विशिष्ट अतिथि कैप्टन राम प्रभात त्रिपाठी रहे ,कालेज प्रबंधक राम सुभाग त्रिपाठी ने झंडा फहरा कर बताया गणतंत्र दिवस न केवल भारत की कड़ी मेहनत से लड़ी गई आजादी की याद दिलाता है बल्कि हमारे संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जोर देता है इस दौरान विद्यालय के राष्ट्रीय एवं राज्य, मंडल स्तर पर प्रतिभाग किए 102 मेधावी बच्चों को शील्ड प्रदान कर अपर जिलाधिकारी ने सम्मानित भी किया।गणतंत्रता दिवस की बधाई दी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विविध प्रकार के देशभक्ति ,उपदेश परक नाटक , प्रहशनों का प्रदर्शन किया जिसे देख मौजूद लोग आह्लादित होते रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालेंद्र धर द्विवेदी,बसंत सिंह,चंद्रकांत पांडेय ने विचार व्यक्त किए हैं।
*कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस*
*अझुवा कौशांबी* लिटिल ब्लॉसम कान्वेंट स्कूल अझुवा में 75 वी वर्षगांठ मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरवानी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक जगदीश कुमार केसरवानी, अध्यक्ष राकेश कुमार केसरवानी व मुख्य अतिथि विमल कुमार आचार्य के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया प्रबंधक एवम प्रधानाचार्य सरिता केसरवानी के द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण किया गया ,बच्चो के द्वारा देश भक्ति गीत गाए गए, तथा कई बच्चो के समूहों के द्वारा डांस और नाटिका प्रस्तुत किए गए।छोटे छोटे बच्चो द्वारा प्रस्तुत किए गए देश भक्ति और नाटकों पर मौजूद लोग आह्लादित होते रहे

More Stories
लखनऊ23जुलाई26*केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल कार्रवाई करे पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन : संघर्ष समिति*
लखनऊ/अयोध्या23जुलाई26*छात्रों पर दमन को लेकर सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक चूड़ियां भेंट की*
लखनऊ23जुलाई26*नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*