कौशाम्बी26जनवरी24*भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन*
कौशाम्बी जिला के मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े धूम धाम से ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष धरम राज मौर्या के द्वारा पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण करके अंग अर्पित किया गया जिला अध्यक्ष ने कहा आज हमारा सौभाग्य है कि हमे भारत देश के बहादुर एवम जाबाज सैनिकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हमारे देश की सुरक्षा हमारे फौजी भाईयो पर ही निर्भर है सेना का जवान रात के समय सीमा पर तैनात हो कर ठंड में ड्यूटी देता है तभी हम लोग चैन की नीद से अपने घरों भी सोते है हमारे देश के रक्षा मंत्री इस समय सेना के लिए बहुत ही अच्छी तकनीकी का हथियार सेना के लिए खरीद रहे है और सेना को दे कर उनका हौसला बढ़ा रहे है पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशांबी के जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया की अध्यक्षता में सभी पूर्व सैनिकों ने कार्यालय में पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लिया और सफल बनाया इस दौरान बी जे पी जिला अध्यक्ष धरम राज मौर्या किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शुक्ला पूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया सूबेदार मेजर कृष्ण चंद गुप्ता नायब सूबेदार संजीव कुमार चौरसिया एवम अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ23जुलाई26*केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल कार्रवाई करे पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन : संघर्ष समिति*
लखनऊ/अयोध्या23जुलाई26*छात्रों पर दमन को लेकर सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक चूड़ियां भेंट की*
लखनऊ23जुलाई26*नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*