March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी19जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी19जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[19/01, 4:56 pm] +91 96216 39625: *किसानो का बकाया विद्युत बिल समेत नलकूप का विद्युत बिल माफ हो…अजय सोनी*

*सकिपा की ग्राम जगन्नाथपुर में हुई चौपाल में जुटे लोग, बताई समस्या*

*कौशाम्बी।**समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे सिराथू ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में शुक्रवार 19 जनवरी को ग्राम प्रधान अयूब अहमद के निवास पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में तमाम ग्रामीण शामिल हुए। साथ ही लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई।

चौपाल में पार्टी की नीतियां और किसानवाद की विचारधारा को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। चौपाल में ग्राम जगन्नाथपुर से ग्राम फाजिलपुर गोपालपुर (हिसामबाद) को जाने वाले संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर लोगों ने शिकायत की। लोगों का कहना था कि इस मार्ग के खस्ताहाल होने से कई गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही लोगों का आरोप था कि बार – बार इस जर्जर मार्ग के मरम्मत कराए जाने को लेकर शिकायत की जाती है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उक्त जर्जर मार्ग के मरम्मत कराए जाने की ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रदेश सरकार से बकाया विद्युत बिल समेत किसानो के नलकूप का विद्युत बिल माफ करने की मांग की इसी के साथ कहा कि किसानो के निजी नलकूप का बकाया बिल समेत विद्युत बिल तत्काल माफ होना चाहिए और इस संबंध में तत्काल शासनदेश जारी होना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अयूब अहमद, लाल सिंह, गुलाब सिंह, रमेश, राम मिलन, छेदीलाल सिंह, यासीन अहमद, प्यारे लाल, रामराज, राकेश सोनकर, तेज प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, इसरार अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

[19/01, 5:05 pm] Anil: *क्षेत्राधिकारी चायल ने की वाहनों की चेकिंग*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज चौराहे पर चायल क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी वा थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने वाहन चेकिंग लगा कर कई गाड़ियों के हूटर व चेकिंग के दौरान काली पन्नी ब्लैक फ़िल्म निकलवाया व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया गया तथा ऑटो विक्रम वालों को ऑटो स्टैंड से सवारी बैठाने निर्देश क्षेत्राधिकारी ने दिए हैं वाहन चेकिंग के दौरान अधिक मात्रा में वाहनों का चालान किया गया इस मौके पर मूरतगंज चौकी प्रभारी अवध राज यादव मौजूद रहे

[19/01, 5:42 pm] +91 88401 88542: *कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिले की गरीब जनता*

*मूरतगंज से पूरामुफ्ती तक जीटी रोड किनारे के कई गावों के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही*

महगांव कौशांबी। कड़ाके की ठंड से आम जनमानस ठिठुर रहा है। लेकिन प्रशासन की ओर से अलाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं मूरतगंज, इमामगंज, महगाव, तेरहमील, काजीपुर, कोइलहा, और पूरामुफ्ती जैसे ख़ास ख़ास चौराहों पर भी प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाए गए हैं जबकि इन प्रमुख चौराहा पर लोगो की भीड़ भाड़ रहती है। बीते 15 दिन से कड़ाके की ठंड से लोगो को ठिठुरते हुए इस क्षेत्र में देख कर प्रशासन आंख बंद कर लेती हैं। बीते कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नही निकल रही है और हांड कपा देने वाली ठंड अधिक बढ़ गई है। इस कारण इन प्रमुख स्थानों पर लोग ठिठुरते देखे जाते है इस क्षेत्र में कई पुलिस थाने पुलिस चौकी बस स्टॉप टेम्पो अड्डे सहित कई सार्वजनिक स्थान भी है लेकिन सार्वजनिक स्थान पर भी अलाव जलाए जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं हो सकी है वहीं लोगो की दिनचर्या भी अस्त रही। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पिछले कई दिनों से सूर्य के दर्शन नही हुए और पूरे दिन हांड कपाने वाली कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे के चलते कानपुर–प्रयागराज जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई और इस मार्ग पर मूरतगंज से पूरामुफ्ती तक कई मार्केट चौराहे और भीड़ भाड़ वाले स्थान पड़ते हैं इस सभी जगहों पर कही भी अलाव जलाए जाने की कोई व्यवस्था अभी तक नही हो सकी है शासन प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ठंड से राहत और बचाव में अलाव की व्यवस्था हवा हवाई हो गई है। अलाव खाली सरकारी रिकार्ड में जलाए जा रहें हैं। जमीनी हकीकत कुछ और है। सरकारी कार्यालयों में अधिकतर आधिकारी कर्मचारी हीटर लगा कर रखते हैं इस लिए आम जनमानस के दर्द को यह महसूस कहा से करे। चौराहों से लेकर मार्केट तक कही भी नजर दौड़ाइए तो अलाव की आंच धरातल पर नहीं दिख रही है। मूरतगंज, काजीपुर और अन्य स्थानों बाजारों में रोजमर्रा कमाने खाने वाले दुकानदार फेरी वाले ऑटो रिक्सा चालक, राहगीर टायर, रद्दी, पुराने कपड़ों, कबाड़ प्लास्टिक व बोरों बोरी जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। लोगो से बात करने पर पता चलता है की इन स्थानों पर कही भी अलाव की व्यवस्था नही की गई खुद ही अपने लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। उक्त सभी चौराहों बाजारों कस्बों गावों में हर जगह लोग ठंड से ठिठुरते नज़र आ रहे हैं। रोड किनारे राहगीर, अस्पतालों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था नही है। लोग रद्दी कबाड़ व टायर जला कर शरीर को गरम करने की कोशिश कर रहे है और प्रशासन को जम कर कोस रहे हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में तो अलाव के नामो निशान देखने को नहीं मिलेगे लेकिन फिर भी सरकारी नुमाइंदे अलाव जलाए जाने का ढिंढोरा पीट रहे हैं

[19/01, 6:04 pm] +91 99194 75893: *ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम 25 जनवरी से*

*कौशाम्बी* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 251-सिराथू व 252-मंझनपुर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 25 जनवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक कुल 20 दिनों के लिए एक-एक एल०ई०डी० वैन एवं 253-चायल विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 14 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक कुल 10 दिनों के लिए 02 एल०ई०डी० वैन संचालित किया जायेंगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने देते हुए सभी उप जिलाधिकारियां को निर्देशित किया है कि कार्ययोजना बनाकर दिनांक 25 जनवरी 2024 से ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के जागरूकता कार्यक्रम के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों, हॉट-बाजार, गाँव/मजरों को अच्छादित कराना सुनिश्चित करें।

ग्राम प्रधान का चहेता सरकारी जमीन पर कर रहा कब्जा*

*भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होने के बाद सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले से ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को नहीं कराया अवगत*

*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यूसुफपुर रारा डिहवा के मजरा चक सहनपुर में गोचर की सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान का चहेता बीते कई दिनों से पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर रहा है भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान है लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जे के इस मामले की जानकारी ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को नहीं दी है जिससे प्रधान की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं इतना ही नहीं भूमि प्रबंधन समिति का सचिव राजस्व लेखपाल होता है लेकिन उसने भी सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी अभी तक अधिकारियों को नहीं दी है जिसे लेखपाल की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता

बताया जाता है कि मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यूसुफपुर रारा डिहवा के मजरा चक सहनपुर की जिस सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान का चहेता जबरिया दिनदहाड़े निर्माण करके कब्जा कर रहा है उस जमीन की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है और 20 लाख रुपए से अधिक कीमत की सरकारी जमीन पर कब्जा कराए जाने की आड़ में तहसील के अधिकारियों के नाम पर लाखों की वसूली भूमि प्रबंधन समिति के जिम्मेदारों ने कर ली है जिससे सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने की पहल भूमि प्रबंधन समिति जिम्मेदारों ने नहीं की है बताया जाता है इसी जमीन पर पूर्व में कब्जा हो रहा था जिस पर तहसील से कब्जा धारकों को नोटिस जारी हुई बेदखली का आदेश हुआ लेकिन पूर्व का कब्जा बेदखल नहीं हो सका और फिर नया निर्माण शुरू हो गया है गांव के लोगों ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर का ध्यान आकर्षित करते हुए सरकारी जमीन गोचर पर अवैध कब्जा को रोकने कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने सरकारी जमीन के अवैध कब्जे को धराशायी कराए जाने और सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में भूमि प्रबंधन समिति के लापरवाह अध्यक्ष ग्राम प्रधान और सचिव राजस्व लेखपाल को संलिप्तता और लापरवाही के आरोप में इन्हें निलंबित कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है *पत्रकार उत्तम मिश्रा अखण्ड भारत दैनिक समाचार 8957751550*
[19/01, 7:13 pm] +91 99194 75893: *शोभा यात्रा और सुंदर काण्ड के पाठ की तैयारी में जुटे विजिया के व्यापारी बंधु*

*21 जनवरी को शोभा यात्रा एवं 22 को सुन्दरकाण्ड पाठ का होगा भव्य आयोजन*

*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी।* भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर विजिया चौराहा से ऐतिहासिक कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम जोटका कौशाम्बी तक विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में विजिया चौराहा के समस्त व्यपारी बंधु और क्षेत्रवासियों के सहयोग से 21 जनवरी रविवार को भव्य शोभा यात्रा विजिया चौराहा से कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम तक निकाली जायेगी तथा 22 जनवरी सोमवार को कौशबेश्वर संकट मोचन आश्रम में सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक जय मां भवानी जरनल स्टोर अजय अग्रहरि, वैष्णव किराना स्टोर प्रद्युम अग्रहरि , कौशिक अग्रहरि,रोहित मिश्र, राजू केशरवानी,रिंकू केशरवानी, जगत नारायण अग्रहरि,सुभम केशरवानी,मोहन लाल सेन,राहुल अग्रहरि,विकास अग्रहरि सहित समस्त विजिया चौराहा के व्यापारी बंधु एवं क्षेत्र वासियों का इस धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग होगा

[19/01, 7:13 pm] +91 99194 75893: *भाजपा युवा मोर्चा मंडल कौशाम्बी ने कालका मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान*
*सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के सदस्यों ने किया श्रमदान*

*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी।* विकास खंड कौशाम्बी के कायमपुर में स्थिति सिद्ध पीठ कालका माता के मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल कौशाम्बी के अध्यक्ष रोहित मिश्र भाजपा जिला प्रतिनिधि संजय शुक्ला और सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई अभियान चलाया जिसमे भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कौशिक अग्रहरि, इंद्रजीत सिंह,मोहन लाल सेन,मनीष विश्वकर्मा,कल्लू विश्वकर्मा, अंकित केशरवानी,अंकुर केशरवानी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

[19/01, 7:14 pm] +91 99560 44608: *दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत तीन लहूलुहान*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के बाबा टी वी एस एजेंसी के आगे सड़क पर तेजगति दो बाइक सवार आमने सामने आपस में टकरा गए हैं टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति राहगीर सहित तीन लोग लहूलुहान हो गए हैं बताया जाता है कि राहगीर की हालत गंभीर है

जानकारी के मुताबिक सन्दीप पुत्र राकेश बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे ही वह बाबा टीवीएस चौराहा के पास पहुंचे दूसरी बाइक सवार से वह टकरा गए हैं हादसा इतनी जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े हैं इस हादसे में विनोद पुत्र सवारे निवासी परसरा वा सन्दीप सहित एक राहगीर लहूलुहान हो गए हैं दो बाइक की टक्कर में घायल राहगीर की हालत गंभीर बताई जाती है हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी सन्तोष चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुँच गए और तत्काल 108 नम्बर एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और गम्भीर हालत में घायल एक ब्यक्ति को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया सड़क से गुजर रहे पूर्व विधायक लाल बहादुर भी घटनास्थल पर हादसा देखकर रुक गए

[19/01, 8:41 pm] +91 99191 96696: *सरकार से सैकड़ो करोड़ का बजट मिलने के बाद अधिग्रहित जमीन का किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा*

*कलेक्ट्रेट के एक कर्मी के रिश्तेदार नातेदार मुआवजे की रकम में किसानों से कर रहे हैं कमीशन खोरी*

*कौशाम्बी।* रामवन गमन मार्ग के निर्माण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी बाधक बन रहे हैं जिससे रामवन गमन मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई किसानों की जमीनों का उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है जिससे किसान राम वन गमन मार्ग में अपनी जमीन पर कार्यदाई संस्था को कब्जा देने को तैयार नहीं है जिससे कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी राम वन गमन मार्ग के निर्माण में विलंब से चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा किसानों को समय से मुआवजा न दिए जाने से राम वन गमन मार्ग का निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है जो बड़ी चिंता का विषय है जबकि सैकड़ो करोड़ का बजट किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार ने कौशांबी भेज दिया है लेकिन लगभग 20 प्रतिशत किसानों को अभी तक कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा मुआवजे की रकम उनके खाते में नहीं भेजी गई है

बताया जाता है कि किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने में कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिससे किसानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी का रिश्तेदार कंप्यूटर ऑपरेटर है तो उनका साला इस कार्यालय में बाबू गिरी करता है इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट कर्मचारी का बेटा एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है जो किसानों के मुआवजे की रकम के पहले बैंक की पॉलिसी लेने का किसानों पर दबाव बना रहा है जो किसान एचडीएफसी बैंक की पॉलिसी लेने की तैयार हैं उन्हें मुआवजे की रकम उनके खाते में भेज दी जाती है और जिन किसानों ने एचडीएफसी बैंक की पॉलिसी लेने से इनकार कर दिया उन पर तमाम तरह के दबाव बनाए जाते हैं उनके अधिग्रहित भूमि की मुआवजे की रकम उनके बैंक खाते में भेजने में तरह-तरह से ड्रामेबाजी की जाती है जिससे किसानों को समय से मुआवजा नहीं मिल रहा है और कार्यदायी संस्था को जमीन पर कब्जा देने को किसान तैयार नहीं है बताया जाता है कि किसानों के मुआवजे में सौदेबाजी के लिए देर रात तक यह कार्यालय खुला रहता है जिसकी पुष्टि कलेक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरे कर रहे हैं आंकड़ों पर गौर करें तो 2000 करोड रुपए कै इस प्रोजेक्ट में लगभग 400 करोड रुपए का किसानों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जाना है लेकिन अभी तक लगभग 20 प्रतिशत किसानों को उनके अधिग्रहित भूमि का मुआवजा उन्हें नहीं मिल सका है कलेक्ट्रेट कर्मचारी और उनके रिश्तेदार नातेदार के इन कारनामों को संज्ञान लेकर आला अधिकारियों को उन पर कठोर कार्रवाई करते हुए किसानों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा उन्हें दिलाए जाने की पहल करनी होगी जिससे रामवन गमन मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू हो सके।

[19/01, 8:41 pm] +91 99191 96696: *प्लास्टिक एवं टायर जलाने से उठने वाले धुएं से लोग परेशान*

*प्लास्टिक एवं टायर जलाकर मुख्यालय में प्रदूषण फैलाने वाले कबाड़ी पर पुलिस मेहरबान*

*कौशांबी।* जनपद मुख्यालय में ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था न होने पर प्लास्टिक वा टायर जलाएं जा रहे हैं प्लास्टिक और टायर से उठने वाले इस धुँआ से लोगों का दम घुट रहा है जानलेवा इस धुंए पर अभी तक पुलिस और अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं की है किसानों के पराली जलाने पर सरकार रोक लगाकर किसानों से जुर्माना वसूल रही है जबकि जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड में होंडा एजेंसी के पास खुलेआम मुख्य सड़क पर सार्वजनिक स्थल पर बीते एक महीने से पुराने टायर और प्लास्टिक जलाकर एक कबाड़ी द्वारा प्रतिदिन वातावरण को दूषित किया जा रहा है टायर व प्लास्टिक के जलने से उठने वाले दूषित धुँआ से आसपास के लोग परेशान हैं लेकिन कबाड़ी से पुलिस की नजदीकी के चलते कबाड़ी पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है

पुराने टायर और प्लास्टिक जलाने से उठने वाले धुँआ से लोगों का दम घुट रहा है लोग दमा के मरीज हो रहे हैं लेकिन उसके बाद नूरी कबाड़ी की दुकान में पुराना टायर और प्लास्टिक जलाकर वातावरण को प्रदूषित करने के मामले में अभी तक प्रदूषण रोकने की कोशिश पुलिस और अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है दूषित घुआ फैलाने वाले नूरी कबाड़ी के कारनामो को संज्ञान लेकर अधिकारियों को नूरी कबाड़ी पर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है लेकिन महीनों से प्रदूषित धुआं उठने के बाद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है जिससे प्रदूषण मुक्त वातावरण की बात करने वाले अधिकारियों के कार्य उजागर हो रहे हैं इलाके के लोगों ने प्रदूषण फैलाने वाले नूरी कबाड़ी पर कार्यवाही की मांग आला अधिकारियों से की है।

[19/01, 9:50 pm] +91 99194 75893: *राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: ईसाई कैथोलिक समाज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मनाएगा जश्न।*

प्रयागराज। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहाँ हर ओर लोगों में उत्साह है और पूरा शहर भगवान राम की भक्ति में विलीन है वहीं अन्य धर्म संप्रदाय के लोगों में भी ख़ासी ख़ुशी है। इसी क्रम में ईसाई कैथोलिक समाज के बिशप फादर लुईस मास्करेंहस और सैंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार की पहल पर सैंट जोसेफ कॉलेज को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मतलब २२ जनवरी को स्कूल में दिये जलाये जाएँगे और राम नाम के गीत भी बजाए जाएँगे।

ईसाई कैथोलिक समाज की इस पहल को हर जगह से सराहना मिल रही है। मायोराबाद के ईसाई समाज के लोग अपने घरों पर भी दिया जलाएंगे मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्रिश्चियन समाज में भी खुशी है..

Taza Khabar