सहारनपुर12जनवरी24*गंगोह में राज्य मंत्री ने किया डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल का दौरा..*
*▶️गंगोह में चार फरवरी को गरजेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व कैप्टन योगी..*
*✅गंगोह(सहारनपुर)चार फरवरी को राजा गंग की नगरी गंगोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के प्रस्तावित कार्यक्रम का सरकार के राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति नें कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना,बीजेपीओ.बी.सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैप्टन सुभाष चन्द योगी के आह्वान पर गंगोह की पावन धरा पर होगा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य कार्यक्रम।जिसे सफल बनाने के लिए पूरे जोशो-खरोश के साथ उपाध्याय नाथ योगी समाज के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द योगी अपनी पूरी टीम के साथ जनपद सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र का भ्रमण कर ओ.बी.सी लोगों सहित अन्य लोगों को 4 फरवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में समय से पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं इसके साथ-साथ योगी नाथ उपाध्याय समाज के लोग भी बड़ी उत्साह के साथ उनके साथ डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।इस दौरान समाज के लोगों में कार्यक्रम के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम की तैयारी अभी से जोरों पर 4 फरवरी को राजा गंग की नगरी गंगोह में गरजेंगे बीजेपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम स्थल का बड़ी बारीकी से प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति व कैप्टन सुभाष चन्द योगी नें कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।इस दौरान धर्म गुरु प.सतेन्दर, मनोज उपाध्याय,विकास योगी राष्ट्रीय संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष मुनिष योगी, प्रदेश प्रभारी राजेश योगी, तेजपाल योगी,जिलाध्यक्ष मांगेराम योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल,प्रधान महेश योगी आदि लोग उपस्थित रहै.।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*