मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर10जनवरी24*IIT, PHU की छात्रा को न्याय दिलाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन*
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने आज जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमे कहा गया कि आपके संज्ञान में लाना है कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौर होकर दिन-प्रतिदिन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 की एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं।
महामहिम हालात कितने बदत्तर हो गये है इसे इससे ही समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिनांक 02 नवम्बर, 20023 का आई, आई.टी. पी.एच.यू. की छात्रा की तीन भाजपा के युवाओं द्वारा बेखौफ होकर जादरन गनप्वाइंट पर नग्न वीडियो बनायी गयी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। राज्यपाल जी दिनाक 05 नवम्बर 2023 को सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं 08 नवम्बर, 2023 को पीडिता द्वारा भी उनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पुष्टि होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें बचाने की नीयत से मध्य प्रदेश चुनाव में भेज दिया गया।
महामहिम आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दी महीने क्यों लग गये. इस पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है कि क्या 5 राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी? अगर छात्रों और माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस मामले पर दबाव नहीं होता तो शायद ही आरोपी पकड़े जाते, यह स्पष्ट रूप से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य तो यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है और इस घटना को अंजाम देने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी रहे है।
महामहिम जी उपरोक्त तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए हम कांग्रेसजन आपसे मांगा करते हैं कि-
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये।
वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करें।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*