अयोध्या05जनवरी24*श्रीसीता निवास मंदिर के महंत अवनीशदास को ट्रस्ट ने दिया आमंत्रण पत्र,जताए हर्ष।
अयोध्या से बासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जानकीघाट स्थित श्री सीता निवास मंदिर के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री महंत अवनीशदास जी महाराज को दिया गया निमंत्रण पत्र। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए महंत अवनीशदास महाराज जी ने कहा कि वर्षों की तपस्या खत्म हो चुकी है। भगवान रामलला का मंदिर बन चुका है और सभी धर्म गुरुओं को ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है, कुछ ही दिन शेष है कि भगवान रामलला 22 जनवरी को अपने मंदिर में विराजमान होकर सभी भक्तों को दर्शन देंगे और विश्व का कल्याण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें भी इस कार्यक्रम में साक्षी बनने का अवसर मिला है। प्रभु की कृपा से पूरी अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। पूरी अयोध्या राम मय हो चुकी है। उस दिन का इंतजार है जब राष्ट्र के मंदिर में भगवान श्री राम विराजमान होंगे। सभी राम भक्त वहां दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य करेंगे। परम पूज्य श्री महंत अवनीशदास जी महराज ने बताया कि भगवान श्री राम सभी के हैं। सभी को आकर अयोध्या दर्शन पूजन करना चाहिए। भगवान के दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इसलिए जब भी उचित समय मिले। सभी रामभक्तों को अवश्य ही राम धाम अयोध्या आकर दर्शन पूजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर पूरी अयोध्या में तैयारी पूर्णता की ओर है। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से विशिषजनो को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। सभी इस कार्यक्रम में साक्षी बनेंगे। मैं भी इस कार्यक्रम में शामिल होऊंगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से राम भक्त संत जन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। उन्हीं की सानिधयता में यह सब आयोजन होगा ।22 जनवरी को अयोध्या में जहां प्राण प्रतिष्ठा उत्सव होगा। वहीं पूरे देश में राम उत्सव होगा। इसके साथ ही अयोध्या में ही नहीं पूरे देश में देर शाम राम ज्योति जलाकर। सभी राम भक्त दीपावली मनाएंगे। खुशियां मनाएंगे और प्रसाद का सभी में वितरण किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता