कौशाम्बी04जनवरी24*घर में लगी आग छप्पर कपड़ा,राशन हुआ खाक*
*अझुवा कौशांबी* सिराथू तहसील के ग्राम सभा कानेमई के एक घर में बच्चो की नादानी से आग लग गई जिससे घर में रखा राशन,साइकिल बिस्तर कपड़ा जलकर खाक हो गया,ग्राम प्रधान शिव राजपूत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया हालांकि ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया गया था किंतु फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने वीरेंद्र पुत्र हुबलाल के घर लगी भीषण आग पर काबू पा लिया था घर में मौजूद इकलौती बेटी रोशनी पुत्री वीरेंद्र ने बताया कि घर के सभी लोग रिश्तेदारी गए हैं घर में छप्पर के नीचे आग जल रही थी किसी बच्चे ने ज्यादा खर पतवार रख दिया जिससे ऊपर छप्पर में आग पकड़ ली है देखते देखते घर में रखा राशन सहित अन्य सामान जल गया है।खबर लिखे जाने तक राजस्व एवम दमकल वाहन नहीं पहुंच सका था।
More Stories
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26* शाहरुख पठान एनकाउंटर के बाद पारिवारिक रंजिश का मामला पुलिस तक पहुंचा
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा जी के 110 वी जयंती पर सर्व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया