पंजाब31अगस्त21*2 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपी काबू पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी सीतोगुन्नो के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव सीतोगुन्नो की तरफ गश्त कर रही थी। एएसआई काला सिंह को खास मुखबिर ने सूचना दी कि अंकित पुत्र रणवीर कुमार वासी ढाणी बिशनपुरा थाना बहाववाला, करण कूकना पुत्र मदन लाला वासी भागसर थाना बहाववाला, प्रदीप कुमार पुत्र सुभाषचंद्र वासी सीतोगुन्ना जो नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। तीनों आरोपियों से 2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। तीनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;