पंजाब03जनवरी24*आप सरकार कर रही अबोहर से सौतेला व्यवहार, 2 वर्ष से अधूरा पड़ा है स्टेडियम का निर्माण कार्य
अबोहर, 03 जनवरी (शर्मा/सोनू) : अबोहर के नेहरू स्टेडियम का पुर्ननिर्माण कार्य पिछले लगभग 2 वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू किये इसके निर्माण कार्य को आप सरकार ने आते ही बंद करवा दिया जिसके चलते खिलाडिय़ों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ तो नशों से दूर खेलों की ओर का नारा देकर युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है दूसरी ओर खिलाडिय़ों के खेलने के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटका रखा है। इस संबंध में हल्का प्रभारी भी कुछ नहीं कर रहे हैं। लोगों ने आप सरकार व हल्का प्रभारी से इस स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
फोटो:3, अधूरा पड़ा स्टेडियम।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*