कौशाम्बी02जनवरी24*वाहनों के नए कानून से नाराज वाहन चालकों की हड़ताल जारी*
*ट्रक खड़ा कर सड़क कर दिया जाम,पब्लिक परेशान,*
*कौशाम्बी।* केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वाहनों के नए कानून के विरोध में वाहन चालकों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है, वाहन चालक कही पर भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सड़क को जाम कर दे रहे है,सड़क जाम होने से पब्लिक को समस्या हो रही है।वही पुलिस सड़क जाम करने वाले चालको को लाठी पटक कर रास्ता क्लियर करने में जुटी हुई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा के पास मंगलवार को ट्रक चालक और ट्रैक्टर चालक ने अपने वाहन को सड़क पर बेत्रतीन तरीके से आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया और सड़क को जाम कर दिया,सड़क जाम हो जाने से वाहनों की दोनो तरफ लंबी लाइन लग गई।
सड़क जाम की सूचना जैसे ही सिंघिया चौकी पुलिस को मिली,पुलिस चौकी प्रभारी संतोष चौरसिया सिपाहियो के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर और ट्रक चालकों को हटवा कर जाम को समाप्त करा रास्ता क्लियर करा दिया।इस दौरान लगभग आधा घंटे तक लोग परेशान रहे।
More Stories
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*