अयोध्या02जनवरी24*जिला पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन पर गरीब महिलाओं को किया कम्बल भेंट
फोटो
अयोध्या। अयोध्या जनपद पर नए वर्ष में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली। जिसके चलते सोहावल क्षेत्र के
जिला पंचायत सदस्य ने गरीबो की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन। जन्मदिन पर गरीबो को कम्बल भेंट कर दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रतिनिधि अजय रावत के आवास पर एक हजार लोगों को कम्बल भेंट कर मनाया गया जन्मदिन। जिला पंचायत सदस्य के जन्मदिन पर भारी संख्या क्षेत्र लोगो ने पहुच कर दी जन्मदिन की बधाई। पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय रावत का बयान-सम्मानित क्षेत्रवासियों प्रेम ही हमारी पूंजी।हर सुख दुख में एक फोन कॉल पर सेवा के लिए रहूंगा हाजिर। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र का सदैव विकास करना गरीब दिन दुखी की मदद करना मेरा उद्देश्य है। मेरे शरीर में जब तक खून का एक-एक बूंद रहेगा। वह समाज सेवा राष्ट्र सेवा के काम आएगा। मानवता और इंसानियत ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। यह जीवन अगर किसी के काम आ सके तो यही परमात्मा की सेवा है। समाजसेवी अजय रावत ने कहा कि जनता की सेवा से बढ़कर मेरे लिए कोई और दूसरा काम नहीं है। इस क्षेत्र की जनता ने हमें सदैव ही प्यार और सम्मान दिया है। जिसके चलते नव वर्ष के आगमन पर आज 1000 गरीब महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अशोक पासी, वासुदेव यादव,राजा सिंह सहित भारी संख्या में लोग रहे मौजूद।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*