अब्दुल जब्बार
अयोध्या16दिसम्बर23*बेखौफ चोरों ने पांचवी बार कम्पोजिट विद्यालय गनौली का तोड़ा ताला
प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गनौली में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है बेखौफ चोरों ने पांचवी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया।मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गनौली का है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने बताया कि 13 दिसम्बर को छुट्टी के बाद विद्यालय के सभी कमरों का ताला बन्दकर घर चला गया था।14 दिसम्बर को प्रातः सहायक अध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह सबसे पहले विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के स्मार्ट क्लास के दोनों कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और कुंढा क्षतिग्रस्त है कमरों में डबल इंटर लॉक लगा होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस सके।विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंड पम्प आदि क्षतिग्रस्त कर दिया है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने इस घटना की सूचना पीआरवी डायल 112 को दिया।सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और घटना की सूचना पटरंगा थाना के हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को दिया।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपने हमराही पुलिस के साथ विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के स्पोर्ट क्लास में तोड़े गए ताले का व क्षतिग्रस्त किए इंडिया मार्का हैंड पम्प आदि का निरीक्षण किया।प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने विद्यालय पहुंचे उपनिरीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि विद्यालय के स्मार्ट क्लास के दो दरवाजों का ताला तोड़कर इंटर लॉक लगा होने के कारण कोई सामान चोरी नहीं हुआ शिकायती पत्र के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय गनौली में इससे पूर्व में 5/2/2019, 20/1/2021,23/7/2021,26/5/2023 में भी विद्यालय के कमरों के ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर विद्यालय के भौतिक संसाधनों का काफी नुकसान कर चुके हैं।प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।