पंजाब16दिसम्बर23*15 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई राजबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी लिंक रोड बहावलवासी जा रही थी कि सामने से दो युवक मोटरसाईकिल पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनसे 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सतपाल वासी राजपुरा अबोहर व प्रवेश पुत्र बनवारी लाल वासी जंडवाला जिला बिश्रोई सिरसा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 240, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*