वाराणसी12दिसम्बर23*वरिष्ठ पत्रकार को वाराणसी के मीडिया कर्मियों ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
वाराणसी दिवंगत पत्रकार पुरुषोत्तम सिंह को मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनपद वाराणसी के समस्त मीडियाकर्मियों साथियों ने दो मिनट का मौन शोकसभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान अपने बीच के पत्रकार रहे पुरुषोत्तम सिंह के आकस्मिक निधन से उपस्थित मीडिया कर्मियों की आँखे नम हो गई।साथियों ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति कभी पूरी नही हो सकती।बताते चले कि दिवंगत पत्रकार पुरुषोत्तम सिंह को ब्रेन हैमरेज से बीते दिनों मौत हो गई थी।उनकी एक मात्र चार वर्ष की पुत्री है जिसको छोड़कर वह इस दुनियां से चले गए है।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आरिफ अंसारी,नीरज सिंह आलोचक,संजल प्रसाद,अजीत कुमार दादा,अशोक पाण्डेय,जावेद खान,कलाम भाई,अतुल राय,सुनील जयसवाल,कन्हैया, बृजेश यादव,मनन,आशुतोष सिंह,देवेंद्र पाण्डेय,बजरंगबली तिवारी,बबलू चौरसिया,मनीष जायसवाल,मो० ज़ाहिद,अभय मिश्र,ए पी सिंह,अनिल अस्थाना,श्रीकांत उपाध्याय,सतीश नंदा,अमल श्रीवास्तव,विनीत,मनीष उपाध्याय,सोनू सिंह,अभिनव राय,अभिषेक दुबे,राजेंद्र श्रीवास्तव पप्पू,अनिल अग्रहरि,दुर्गेश यादव,आदि पत्रकार शामिल रहें!

More Stories
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली29आप्रेल26/यूपीआजतक न्यूज चायनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली29अप्रैल26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*