*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या09दिसम्बर23*तहसील रुदौली में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3014 मामले निस्तारित*
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3014 मामलों का निस्तारण किया गया।
उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया की जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के 18 मामले व 107/116 के 1018 मामले निस्तारित किए गए हैं। वहीं तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया तहसीलदार न्यायालय अंतर्गत धारा 34 के 80 मामले निस्तारित हुए हैं व तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के धारा 34 के 40 मामले निस्तारित किए गए हैं तथा 25 मामले धारा 34 के नायब तहसीलदार रुदौली के व 25 मामले धारा 34 के नायब तहसीलदार मवई के निस्तारित किए गए हैं। विरासत के 52 मामले निस्तारित किए गए हैं व आय प्रमाण पत्र के 641 जाति प्रमाण पत्र के 472 व निवास प्रमाण पत्र के 643 मामले निस्तारित किया गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील रुदौली में कुल 3014 मामलों का निस्तारण किया गया है।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*