पंजाब 03 दिसम्बर 2023* घर में घुसकर मारपीट व चोरी करने के आरोप में सुभाष काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 03 दिसम्बर 2023* घर में घुसकर मारपीट व चोरी करने के आरोप में सुभाष काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 02 दिसंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दिवाली के त्यौहार पर घर में घुसकर मारपीट व चोरी करने के आरोप में सुभाष पुत्र मांगी राम वासी आर्य नगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। नगर थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र मोहन लाल वासी गली नं.9 आहूजा कालोनी के बयानों पर उनके घर में घुसकर मारपीट व चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 118, 14.11.23 भांदस की धारा 458, 380, 427, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4बी पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत