प्रयागराज02दिसम्बर23*बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान होगा कुर्क, कोर्ट ने दिया था आदेश*
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के मकान को पुलिस कुर्क करने की तैयारी कर रही है। आज पुलिस दोनो के मकान को कुर्क करेगी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से दोनो आरोपी फरार चल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस कार्रवाई को अंजाम देंगे। पुलिस ने दोनों के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में कोर्ट ने एक महीने पहले कुर्की करने का आदेश दिया था।
बता दें कि गुड्डू मुस्लिम का मकान चकिया इलाके के चकनिरातुल, जबकि साबिर का घर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित मरियाडीह गांव में है। दोनों उमेश पाल हत्याक़ांड के आरोपी है। उमेश पाल की हत्या में गुड्डू मुस्लिम ने बम फेंके थे , जबकि शूटर साबिर ने रायफल से गोली चलाकर सपोर्ट किया था। घटना के बाद से दोनों फरार हो गये थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था। FTR

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया