कौशाम्बी24नवम्बर23*प्रॉपर्टी के लिए सौतेली मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*महगाव कौशाम्बी* जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में संपत्ति पर कब्जे को लेकर सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले बेटे धीरेंद्र सिंह यादव पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी नसीरपुर को थाना पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है
गौरतलब है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की रहने वाली सरोजा देवी की 24 नवंबर की सुबह उसके सौतेले बेटे धीरेंद्र ने प्रॉपर्टी के लिए कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया था थाना पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है आरोपी के विरुद्ध लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*