कौशाम्बी18नवम्बर23*नशे में धुत दबंगों ने रास्ते में रोककर युवक को जमकर पीटा*
*कौशाम्बी।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मातपुर गांव निवासी अंशु पासी को गांव का दबंग युवक और उसके साथियों ने रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटकर गंभीर घायल कर दिए हैं। दबंगों की पिटाई से गंभीर घायल युवक पूरामुफ्ती थाना पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र दिया और कड़ी कार्यवाही की मांग की। पीड़ित युवक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घर जाते समय शाम लगभग 6 बजे गांव के बाहर एक स्थान पर गांव का दबंग किस्म का युवक करन और उसके साथी शराब पी रहे थे उसी समय अंशु रास्ते से गुजर रहा था तभी करन और उसके साथियों ने अंशु को रोककर गाली – गलौज करने लगे विरोध करने पर करन और उसके साथियों ने बेल्ट से अंशु को जमकर पीटे जिससे अंशु गंभीर घायल हो गया है। अंशु ने आगे बताया कि दो माह पहले इन्ही दबंगों ने जमकर मारा पीटा है शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए और भी मनबढ़ हो गए हैं।

More Stories
नई दिल्ली29 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ29जुलाई26*यूपी में स्कूलों के बंद होने के बयान पर अखिलेश यादव पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का बयान*
नई दिल्ली29जुलाई26*जंग शुरू हुई तो काम आएंगे ये 5 एक्सप्रेसवे,जानें भारत में कहां-कहां उतर सकते हैं फाइटर जेट्स