रायबरेली18नवम्बर23*महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का हुआ आयोजन
महराजगंज /रायबरेली महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में बच्चों का बृहद स्वास्थ्य परीक्षण कैंप कॉलेज में प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह डॉक्टर एमपी सिंह प्रधानाचार्य कमल बाजपेई एवं डॉक्टर द्वारा कैंप का उद्घाटन फीता काटकर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ऊर्जावान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह श्रेष्ठ डेंटल फार्मासिस्ट इबरार अहमद रामावती नर्स तथा डॉक्टर जाहिद आई स्पेशलिस्ट के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण लंबाई तथा वजन किया सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड कक्षा अध्यापक द्वारा डॉक्टर के सहयोग से बनाया गया। कॉलेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने सभी को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने पढ़ाई के साथ बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे इसलिए स्वास्थ्य परीक्षण को बहुत ही उपयोगी बताया। प्रधानाचार्य ने सभी डॉक्टरों का बच्चों के साथ परीक्षण करने एवं पूर्व उपयोगी एहतियात की जानकारी देने हेतु धन्यवाद दिया। समस्त अध्यापकों एवं स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण में अपना योगदान दिया इस मौके पर पीआरओ राजीव मिश्रा एवं सौरभ श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी ने बच्चों एवं डॉक्टरो के साथ उपस्थित रहकर मेडिकल कैंप को सुचारू रूप से संपन्न कराया प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार