September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16नवम्बर23*भारी पुलिस फोर्स के साथ गौ तस्करों के घर पहुंचे सीओ चायल*

कौशाम्बी16नवम्बर23*भारी पुलिस फोर्स के साथ गौ तस्करों के घर पहुंचे सीओ चायल*

कौशाम्बी16नवम्बर23*भारी पुलिस फोर्स के साथ गौ तस्करों के घर पहुंचे सीओ चायल*

 

*क्षेत्राधिकारी ने कहा कि देश व समाज के लिए घृणित कार्य है गौतस्करी*

 

*कौशांबी।* सराय अकिल कोतवाली थाना क्षेत्र में पनारा गोपाल पुर गांव में गौतस्करों छोटका बड़का व छेददन के घर चायल क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण भारी पुलिस बल के साथ पहुचे और गौतस्करों के घर पर जाकर गौतस्करों अपराधियों की कड़ी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए गौतस्करी घातक है और इस धंधे में लिप्त लोग अपनी आदत सुधार लें और गौतस्करी के धंधे को बंद कर दें।

सराय अकिल कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामप्रवेश सिंह को चायल क्षेत्राधिकारी ने आदेश करते हुए कहा कि थाना परिसर पर अपराधियों का एक रजिस्टर बना कर गौतस्करों अपराधियों को व उनके परिजनों को सुबह-शाम थाना परिसर पर बुलाकर इनकी उपस्थिति रजिस्टर पर निगरानी रखी जाए व अपराधियों व परिजनों से सुबह शाम पूछताछ किया जाए।

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने अपराधियों के परिजनों से अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अपने घर परिवार व रिस्तेदारो कह दीजिए कि देश व समाज के लिए गौतस्करी घृणित कार्य करते हैं तो इनको समाज मे रहने का कोई अधिकार नहीं है चायल क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने अपराधियों के परिजनों से कहा कि अगर गौतस्कर क्षेत्र में अपराध करेंगे तो गैंग्स्टर व एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी व आपराधिक कृत्य से बनाया हुआ प्रापर्टी व धन को कुर्क व जब्त कर लिया जाएगा ,शांति व सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पनारा गोपालपुर घोसिया खोपा आदि गांव में पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च व पैदल गस्त किया जिसमें बेनी राम कटरा चौकी इंचार्ज गौरव त्रिवेदी दरोगा राधा मोहन त्रिवेदी कनैली चौकी प्रभारी संजय परिहार बेरूई चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा भगवान पुर चौकी इंचार्ज नितेश त्रिपाठी तिल्हापुर चौकी प्रभारी अवध राज यादव पिपरी व चरवा इंस्पेक्टर संदीपन घाट इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह अंकुर तिवारी रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar