मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर10नवम्बर23*क्षेत्रीय पत्रकारों और भारत सरकार के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वार्तालाप का आयोजन किया गया।
लालगंज। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी के तत्वावधान में मिर्जापुर जनपद के लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में क्षेत्रीय पत्रकारों और भारत सरकार के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वार्तालाप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 60 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मिर्जापुर के लाल गंज तहसील के उपजिलाधिकारी श्री भरत लाल सरोज, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ बाला लखेंद्र, पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ उत्तर प्रदेश एवम उत्तराखंड के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार, खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन उपाध्याय, पूर्व सूचना अधिकारी डा.नरसिंह राम, डा.लालजी और पीआईबी वाराणसी के मीडिया एवम् संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय, वाराणसी की ओर से 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर एक
फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि खबरों का आकाश विस्तृत हो गया है। लिहाजा ये पत्रकारों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है कि वे तथ्यपरक खबरों की शिनाख्त करके आमजन मानस को भ्रांतियों से बचाएं। केंद्रीय मंत्री जी ने उज्ज्वला योजना के लाभों पर पर भी प्रकाश डालीं। इस योजना के उपयोग से कैसे महिलाओं का जीवन बेहतर हुआ है , इसका भी रेखांकन किया। उन्होंने हाल के दिनों में यशस्वी प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर प्रारंभ की गई योजना प्रधान मंत्री विश्वकर्मा श्रम योजना का जिक्र करते हुए इसकी महत्ता को प्रतिपादित किया। मंत्री महोदया ने पत्र सूचना कार्यालय की ओर से आपातकाल में पंजीकृत एवम मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिए पत्रकार कल्याण योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में मिलने वाली सहायता राशि का भी जिक्र किया। पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक एवं विकासात्मक रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वार्तालाप का आयोजन किया गया है।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता