June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी06नवम्बर23*सांसद विनोद सोनकर जरूर हारेंगे चुनाव--इंद्रजीत सरोज

कौशाम्बी06नवम्बर23*सांसद विनोद सोनकर जरूर हारेंगे चुनाव–इंद्रजीत सरोज

कौशाम्बी06नवम्बर23*सांसद विनोद सोनकर जरूर हारेंगे चुनाव–इंद्रजीत सरोज

भाजपा की सरकार ने नही किया विकास

इंद्रजीत सरोज ने कहा कि नौकरी खत्म कर 11 महीने की 6 हजार वाली दे रही नौकरी

कौशाम्बी सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज अपने पैतृक गांव में आयोजित सेक्टर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इंद्रजीत सरोज ने बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जिले का कोई विकास नहीं हुआ, इसलिए विधानसभा चुनाव में उनका कोई भी प्रत्याशी नहीं जीता। यह सरकार नौकरी खत्म कर रही है। गांव में 6 हजार वाली नौकरी मिल रही है। वह भी सिर्फ 11 महीने की होती है। जिसे कभी भी निकाल कर फेंक दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबकुछ नष्ट कर रही है, ब्राह्मणों के साथ भेदभाव कर रही है, उनका भी मकान गिरा रही है,सूबे के मुखिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि योगी के बिरादरी के लोग गुंडे हैं, उनका मकान क्यों नहीं गिर रहा है, हर बिरादरी का मकान गिराया जा रहा है। ये सरकार बहुत अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 किलो अनाज देकर बेवकूफ बना रही है। प्याज 80 रुपये तक बिक रही है। टमाटर के बाद प्याज सैकड़ा का छलांग लगायेगी। छुट्टा जानवर सब फसल चट कर रहे हैं। दरोगा लूट रहा है। यहां अधिकारी लूट रहे हैं। बिना पैसे दिए काम नहीं हो रहा है। फीस महंगी हो गई है। लोग अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। जिले के सांसद अपने विकास के दम पर नहीं बल्कि मोदी जी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कोई विकास किया ही नहीं। इसलिए सांसद विनोद सोनकर चुनाव जरूर हारेंगे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.