कौशाम्बी02नवम्बर23*मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*जिलाधिकारी को पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत*
*जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को समस्या का तत्काल समाधान करने के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी।* शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक यौन हिंसा, लैगिंक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तन्त्र, सुझावों, सहायता के लिए पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम में कुल 16 पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार को दूरभाष नम्बर-05331-232792 पर कॉल कर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार को समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने वार्ता के दौरान शासन द्वारा संचालित महिला परक् जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नम्बर-1090 तथा 112 पर शिकायत कर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकतीं हैं। उन्हांने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया बतादें,कि शासन द्वारा महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-04 अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रखंला में आज “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिला।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*

More Stories
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*
नई दिल्ली21 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
उत्तर प्रदेश21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………!!*